Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक हुई, 2026 में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से tri-fold पैटर्न पर काम कर रहा है, कुछ समय पहले इसका डिज़ाइन भी सामने आया था। इस फ़ोन में दो हिन्ज के साथ तीन स्क्रीन का उपयोग किया जायेगा। कंपनी इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है। हाल ही में Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Honor एक्सटेंडिबल स्लाइडिंग डिस्प्ले पेटेंट CNIPA पर आया नजर, ऐसे करेगा काम

Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी

इसकी जानकारी DSCC एनालिस्ट Ross Young द्वारा साझा की गयी है। दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स(ट्वीटर) अकाउंट पर Fold 7 डिस्प्ले से सम्बंधित एक पोस्ट साझा की थी जिस पर @WorkaholicDavid ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, कि यदि 2025 में Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होता है, तो वे अपने Fold 5 को Fold 7 में अपग्रेड कर लेंगे। इस पर Ross Young ने कमेंट करते हुए हिंट दी है, कि इसे साल 2026 के शुरूआती महीनों में पेश किया जा सकता है।

अन्य लीक्स के अनुसार इसे Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया जा सकता है। फ़ोन का शेप फोल्ड होने पर रेक्टेंगुलर रहेगा, और अनफोल्ड होने पर इसका डिस्प्ले साइज 9 से 10 इंच का हो सकता है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में US के पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस से फ्लेक्सिबल डिस्प्ले को पेटेंट करवाया है।

जैसा कि हमनें बताया , रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है, जिसके बेस मॉडल की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रूपए) है। इस कीमत पर आपको 16GB की RAM और 256GB  की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। हालाँकि, इस फ़ोन को फ़िलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है, और वैश्विक बाजार में ये उपलब्ध नहीं है, लेकिन Samsung अपने Tri-Fold स्मार्टफोन को वैश्विक बाजार में पेश कर सकता है, जिससे कंपनी विश्वभर में इस पैटर्न के डिवाइस के लिए ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageSamsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, अगले साल तक हो सकता है लॉन्च

Huawei के बाद अब Samsung भी अपने एक नए ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है। इसके पहले Techno का ट्राई-फोल्ड फोन Tecno Phantom Ultimate 2 ड्यूल हिन्ज के साथ नजर आया था, ये सिर्फ एक प्रोटोटाइप था लेकिन सितम्बर में Huawei Mate XT लॉन्च हुआ, जो दुनिया का सबसे पहला ट्राई-फोल्ड फोन था। आगे Samsung …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.