नया फोन खरीद रहे हैं, तो इन चीजों का रखें ध्यान, नहीं तो पूरा पैसा बर्बाद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी एक नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, लेकिन ये ही नहीं पता कि नया फोन लेते समय किन चीजों का ध्यान रखें?, तो अपने लिए एक अच्छा फोन कैसे खरीद पाएंगे? फोन लेते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता है, तभी आप लंबे समय तक अच्छे से उस फोन का उपयोग कर पाते हैं। हमारे इस स्मार्टफोन बाइंग गाइड में हमनें इससे संबंधित सारी चीजों को विस्तार से समझाया है, जिससे आपको ये समझ आ पाएं, कि फोन लेते समय क्या चेक करें?

ये पढ़ें: आप भी रखते हैं फोन कवर में पैसे या कार्ड, तो हो जाएं सावधान चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

फोन लेते समय क्या चेक करें?

डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट, और ब्राइटनेस

जब भी आप फोन खरीदते हैं, तो इस चीज का ध्यान जरूर रखें, कि फोन में कौनसा डिस्प्ले मिल रहा है, क्योंकि आजकल AMOLED डिस्प्ले फोन्स 16,000 से कम कीमत में मिल जाते हैं, जिनमें आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी और इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट जैसी सुविधाएं मिल जाती है।

इसके अतिरिक्त फोन कितने रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, और डिस्प्ले के कितने nits की पीक ब्राइटनेस है। रिफ्रेश रेट जितना ज्यादा अच्छा होगा, फोन का टच उतना ही स्मूद चलेगा, साथ ही ज्यादा ब्राइटनेस होने से धूप में भी फोन की स्क्रीन में सब अच्छे से दिखेगा। इस चीज का भी ध्यान रखें, कि डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कौनसा ग्लास उपयोग किया जा रहा है।

परफॉरमेंस

अब बारी आती है परफॉरमेंस की, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है, कि वो जो फोन ले रहें है, उसमें कौनसा प्रोसेसर है, वो सिर्फ फोन की स्टोरेज देख कर ही उसे खरीद लेते हैं। आपको ये चेक करना जरूरी है, कि फोन में प्रोसेसर कौनसा है, और इसके साथ ही इस प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर भी चेक करें, ऐसे में दो तीन फोन में से बेहतर परफॉरमेंस वाला फोन चुनने में आसानी होगी। अभी के समय में कम से कम MediaTek Dimensity 7300, या Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर या उससे ज्यादा वाले फोन ही आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

जितना ज्यादा अच्छा चिपसेट होगा, उतना ही सुधार ग्राफिक्स और कैमरा के साथ पॉवर कंसप्शन और परफॉरमेंस में भी होगा। गेमिंग के लिए फोन लेना चाहते हैं, तो इस चीज का ध्यान रखना आवश्यक है, कि BGMI जैसे गेम्स में फोन कितने FPS को सपोर्ट कर रहा है, BGMI 120FPS तक सपोर्ट करता है, ऐसे में यदि आपका फोन 120FPS या 90FPS पर स्टेबल परफॉरमेंस दे रहा है, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इसके लिए आप फोन के BGMI टेस्ट वाले वीडियो देख सकते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट्स

स्मार्टफोन बाइंग गाइड का ये भी एक जरूरी हिस्सा है। अलग अलग कंपनी अलग अलग समय सीमा तक आपको सॉफ्टवेयर अपडेट देती है, कुछ फोन्स में 6 साल तक के OS अपडेट्स मिलते हैं, और कुछ में सिर्फ 2 साल तक के ही OS अपडेट्स मिलते हैं। ऐसे में आपको ये देखना भी आवश्यक है, कि जो फोन आप खरीदने वाले हैं, उसमें कितने साल तक के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इससे आप लंबे समय तक नए Android वर्जन और सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

कैमरा

फोटोग्राफी या सेल्फी का ट्रेंड काफी ज्यादा है, ऐसे में फोन लेते समय कैमरा को भी प्राथमिकता जी जाती है। जब भी फोन लें, तो चेक करें, कि उसमें कितने कैमरा हैं, किसी में ड्यूल कैमरा सेटअप आता है, तो किसी में ट्रिपल कैमरा सेटअप। बजट ज्यादा है, तो बैक रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी के साथ कितने मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड है, और कितने जूम सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेली फोटो कैमरा मिल रहा है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा कैसा है?

कभी कभी सिर्फ कैमरा के मेगापिक्सल पर भरोसा करके ही फोन न खरीदें। Samsung का 10MP सेल्फी कैमरा भी कई Android के 20MP, 32MP कैमरा से अच्छा होता है। ये फोन के प्रोसेसर या सिस्टम पर भी निर्भर करता है। इसके लिए भी आप उस फोन के रिव्यू Smartprix पर देख सकते हैं, जिससे आपको कैमरा का अंदाजा हो जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग

अब बात आती है बैटरी की, फोन लेते समय ये भी जानना जरूरी है, कि फोन में कितने mAh की बैटरी दी गई है। आज के समय में आमतौर पर 5000mAh से 6000mAh की बैटरी मिल रही है। हालांकि, इसके साथ ही आपको चार्जिंग सपोर्ट का ध्यान रखना भी आवश्यक है। जॉब या काम की वजह से काफी ज्यादा व्यस्त होते हैं, तो ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन ले ताकि कम समय में ज्यादा चार्ज हो कर लंबे समय तक चल पाएं। कोशिश करें, कि 67W या 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन ही लें।

5G कनेक्टिविटी

अभी के समय में 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध है, और Airtel, Jio जैसी टेलीकॉम कंपनी तो फ्री में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा भी दे रही है। इससे आपको काफी तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिल जाती है, और इंटरनेट काफी तेज चलता है। इसलिए, फोन लेते समय इस चीज का भी ध्यान रखना आवश्यक है, कि आपका फोन 5G को सपोर्ट करता है या नहीं।

इसके अतिरिक्त, अब तो सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले फोन भी बाजार में आने लगे हैं, जो पहाड़ों या ऐसे इलाकों से भी लोगों से संपर्क बनाने के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल तक की सुविधा दे देते हैं, जहां साधारण फोन में नेटवर्क मिलना भी मुश्किल है, इसलिए बजट अच्छा हो तो आप सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला फोन भी ले सकते हैं। फिलहाल ये सुविधा OnePlus 13 में उपलब्ध है।

RAM और स्टोरेज टाइप

फोन लेते समय क्या चेक करें? इसका आखिरी पॉइंट RAM और स्टोरेज टाइप है। आज के समय में बाजार में UFS 4.0 फोन्स और UFS 3.1 फोन्स उपलब्ध है, और ऐसे में यदि आप UFS 2.2 फोन्स लेते हैं, तो उसका कोई मतलब नहीं, क्योंकि फोन के काम करने की स्पीड उसकी स्टोरेज पर भी निर्भर करती है, जितना अच्छा स्टोरेज टाइप होगा, फोन उतना ही तेजी से काम करेगा। ये बिलकुल लैपटॉप में उपयोग होने वाली SSD और HDD के अंतर जैसा है।

इसी तरह RAM में भी अलग अलग टाइप्स आते हैं, जिसमें सबसे बेहतर LPDDR5X और LPDDR4X RAM टाइप सबसे बेस्ट है। ये आपके फोन की टेंपररी मेमोरी होती है, जिस पर सब ऐप्स रन होते हैं, इसलिए ये जितनी अच्छी और ज्यादा होगी फोन में ऐप्स को उतने ही अच्छे तरीके मैनेज कर पाएगी , जैसे उन्हें ओपन करना या रन करना।

निष्कर्ष

इस स्मार्टफोन बाइंग गाइड को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि फोन लेते समय क्या चेक करें?, हालांकि इन सब के अतिरिक्त आपको फोन की कीमत, और उस पर मिलने वाले ऑफर्स पर भी गौर करना चाहिए। थोड़ी सी कीमत के अंतर में यदि आपको एक अच्छा फोन मिल रहा है, तो आप उसे ही खरीदें।

ये पढ़ें: आपने भी अभी तक नहीं किया स्मार्ट टीवी को अपडेट, तो जान लें ये फायदें और नुकसान, नहीं तो पछताएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageगेमिंग फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

भारत में BGMI के लॉन्च के बाद गेमिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है, और यदि आप भी मोबाइल पर गेमिंग का शौक रखते हैं, तो उसके लिए आपको एक बेहतर गेमिंग फोन की आवश्यकता होगी। इस लेख में हमनें बताया है, कि गेमिंग फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? आगे इसके बारे …

Discuss

Be the first to leave a comment.