Smartprix People’s Choice Awards 2024 Winners: बेस्ट स्मार्टफोन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नए साल के साथ फिर एक बार वो समय आ गया है जब तकनीकी प्रोडक्ट्स में इनोवेशन, कीमत और सुधार पर फोकस किया जाता हैं, और इस साल, हमारे रीडर्स की प्रतिक्रिया बहुत बढ़िया रही है। ये आश्चर्य की बात है, कि इस बार 7.6 लाख से ज़्यादा लोगों ने इस वोटिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लिया है, और स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप, टेलीविज़न, वियरेबल्स और अन्य सहित 28 केटेगरी में विजेताओं का चयन किया है।

प्रथम स्थान हासिल करने के लिए 100 से ज़्यादा नामांकित नॉमिनी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है, लेकिन दर्शकों ने ज़ोरदार और स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी है। Smartprix People’s Choice Awards 2024 सिर्फ़ वोटों के बारे में नहीं है; बल्कि इसके बारे में है, कि लोग अपने रोजमर्रा जीवन में उपयोग किये जाने वाले तकनिकी संसाधनों में किस तरह के प्रोडक्ट्स को बेहतर समझते है। आपके वोटों ने इस साल के पुरस्कारों को ख़ास बना दिया है, और हम विजेताओं का नाम बताने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

तो, आपको और इंतज़ार कराए बिना, चलिए सीधे आपको विनर्स के नाम की घोषणा की ओर ले चलते और देखते हैं, कि प्रत्येक केटेगरी में किसे ये विजेता ट्रॉफी हासिल होती है – Smartprix People’s Choice Awards 2024 Winners की घोषणा करने का समय आ गया है।

1. बेस्ट बजट 5G फ़ोन 2024

Smartprix People’s Choice Award के अंतर्गत बेस्ट बजट 5G फोन का खिताब POCO M6 Plus ने जीता है। इस फोन ने ₹15,000 से कम कीमत में अपने बेहतरीन फीचर्स से यूजर्स को प्रभावित किया है, जिसमें HD + डिस्प्ले, Gorilla Glass 3, Snapdragon 4 Gen 2, बड़ी बैटरी, IP रेटिंग, और फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

  • 2nd: realme P1
  • 3rd: Samsung M15

2. बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फ़ोन 2024

बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फोन के लिए रीडर्स द्वारा Motorola Edge 50 Neo को विजेता घोषित किया गया है। लोगों द्वारा इस डिवाइस को चुनने का कारण बेहतरीन कीमत के साथ इसमें मिलने वाले फीचर्स हैं: एक फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 3x टेलीफोटो कैमरा, 68W फ़ास्ट चार्जिंग और 5 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट।

  • 2nd: POCO X6 Pro
  • 3rd: Nothing Phone (2a)

3. बेस्ट मिड रेंज फ़ोन 2024

मिड रेंज केटेगरी के लिए रीडर्स द्वारा Redmi Note 13 Pro+ को विजेता के रूप में चुना गया है, संभवतः इसका कारण मिडरेंज सेगमेंट में इसकी सही कीमत होगी।

  • 2nd: vivo T3 Ultra
  • 3rd: motorola edge 50 Pro

4. बेस्ट मिड रेंज कैमरा फ़ोन 2024

मिड-रेंज कैमरा फोन केटेगरीमें प्रथम स्थान vivo V40 ने हासिल किया है। इसका कारण इसके कैमरा सेटअप में मिलने वाला कलर बैलेंस और इसके प्रभावशाली कैमरा सेंसर हो सकते हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है, इसके साथ ही AF और बेहतरीन वीडियो क्वालिटी वाला 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

  • 2nd: motorola edge 50 Pro
  • 3rd: realme 13 Pro+

5. बेस्ट फ्लैगशिप किलर फ़ोन 2024

बेस्ट फ्लैगशिप किलर फोन का अवार्ड realme GT 6 ने ने जीता है, इसमें Snapdragon 8S Gen 3 चिपसेट, Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले कर्व्ड डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

  • 2nd: Xiaomi 14
  • 3rd: iQOO 12

6. बेस्ट फ़ोन 2024

बेस्ट फोन 2024 के लिए प्रथम स्थान पर iPhone 16 Pro है। अपने अत्याधुनिक फीचर्स, परफॉरमेंस, और वीडियो ककैपेबिलिटीज के साथ इसने इंडस्ट्री बेंचमार्क के रूप में अपनी विरासत को जारी रखा है।

  • 2nd: Samsung Galaxy S24 Ultra
  • 3rd: vivo X100 Pro

7. बेस्ट कैमरा फ़ोन 2024

Vivo X100 Pro ने इस साल बेस्ट कैमरा फोन 2024 की ट्रॉफी को हासिल किया है, जो अपनी बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस के लिए एक अच्छी जीत है।

  • 2nd: OPPO Find X8 Pro
  • 3rd: iPhone 16 Pro Max

8. बेस्ट सेल्फी कैमरा फ़ोन 2024

बेस्ट सेल्फी कैमरा फ़ोन के लिए रीडर्स द्वारा Oppo Find X8 Pro को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इसके फ्रंट कैमरा में 4K60 HDR अल्ट्रा स्टेडी वीडियो कैपेबिलिटी मिलती है।

  • 2nd: Google Pixel 9 Pro XL
  • 3rd: vivo V40 Pro

9. बेस्ट गेमिंग फ़ोन 2024

बेस्ट गेमिंग फ़ोन 2024 का विजेता realme GT 7 Pro को घोषित किया गया है। इसका कारण मिलने वाला लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसका AnTuTu स्कोर 2.7 मिलियन है।

  • 2nd: iQOO 12
  • 3rd: ASUS ROG Phone 8 Pro

10. बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन 2024

बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन 2024 की ट्रॉफी vivo X Fold3 Pro ने हासिल की है। इसका कारण एक बेहतरीन कीमत के साथ इसमें मिलने वाला कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी, और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

  • 2nd: OnePlus Open Apex Edition
  • 3rd: Galaxy Z Fold6

11. बेस्ट लुकिंग फ़ोन 2024

बेस्ट लुकिंग फ़ोन का खिताब Nothing Phone (2a) ने हासिल किया है, कंपनी ने इसे ट्रांसपेरेंट बैक और आइकॉनिक ग्लिफ़ लाइट वाले यूनिक डिज़ाइन के साथ पेश किया था, और ये एक अफोर्डेबल कीमत पर पेश किया गया था।

  • 2nd: OnePlus Nord 4
  • 3rd: Google Pixel 9 Pro

12. बेस्ट कॉम्पैक्ट फ़ोन 2024 

बेस्ट कॉम्पैक्ट फ़ोन का अवार्ड Pixel 9 ने जीता है। ये एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसे 7 साल के OS अपडेट्स के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको बेहतरीन फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे।

  • 2nd: iPhone 16
  • 3rd: Samsung Galaxy S24

13. मोस्ट ड्यूरेबल फ़ोन 2024

SmartPrix People's Choice Award best durable smartphone 2024

इस केटेगरी के लिए सबसे ज्यादा वोट Oppo F27 Pro+ को मिले हैं, जो संभवत सबसे टिकाऊ स्मार्टफ़ोन होने के साथ साथ दैनिक टूट-फूट को झेलने में सक्षम है, और पानी में गिरने पर भी इसमें समस्या नहीं आती है। .

  • Winner: Oppo F27 Pro+
  • First Runner-Up: HONOR X9b
  • Second Runner-Up: Samsung Galaxy XCover7

नॉमिनी इस प्रकार हैं:

  • OPPO F27 Pro+                                         
  • HONOR X9b                                               
  • Motorola edge 50 neo                                 
  • Samsung Galaxy XCover7    

14. बेस्ट AI फ़ोन 2024

SmartPrix People's Choice Award best AI phone of 2024

आज के समय में AI फीचर्स को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, और स्मार्टफोन्स में इस तरह के कई शानदार AI फीचर्स को शामिल किया गया है। रीडर्स ने बेस्ट AI फ़ोन 2024 केटेगरी के लिए Samsung Galaxy S24 Ultra को चुना है।

  • Winner: Samsung Galaxy S24 Ultra
  • First Runner-Up: Google Pixel 9 Pro XL
  • Second Runner-Up: Oppo Reno12 Pro

नॉमिनी इस प्रकार हैं:

  1. iPhone 16 Pro Max
  2. Samsung Galaxy S24 Ultra                        
  3. Google Pixel 9 Pro XL                                 
  4. OPPO Reno12 Pro   

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon अब घर बैठे करेगा आपका ब्लड टेस्ट, इन शहरों में सुविधा उपलब्ध

जब भी हमें किसी वजह से हमारा ब्लड टेस्ट करवाना होता है, तो उसके लिए हमें लेबोरेट्री तक जाना पड़ता है, और यदि किसी को घर बुलाना चाहें, तब भी या तो कॉल नहीं लगता है, या वो व्यक्ति उस समय उपलब्ध नहीं होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब Amazon भी …

ImageSmartprix People’s Choice Awards 2024 Winners: बेस्ट टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स

हाल ही में हमनें अपने रीडर्स से SmartPrix People’s Choice Awards 2024 के तहत अपने पसंदीदा उपभोक्ता-ग्रेड प्रोडक्ट्स के लिए वोट करके अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को आगे लाने के लिए कहा था। रीडर्स की वोटिंग ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है ; हमें कुछ ही दिनों में 760,000 से ज़्यादा वोट मिले। खैर, वोटिंग पूरी …

ImageSmartprix People’s Choice Awards 2024 Winners: टेबलेट्स, लैपटॉप्स, और स्मार्टवॉचेस

फिर एक बार वो समय आ गया है, जब तकनीकी प्रोडक्ट्स में इनोवेशन, कीमत और सुधार पर फोकस किया जाता हैं, और इस साल, हमारे रीडर्स द्वारा जोरों शोरों से इस नामांकन में भाग लिया गया है। हमें बताते हुए खुशी हो रही है, कि इस बार 7.6 लाख से ज़्यादा लोगों ने स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप, …

ImageSmartprix People’s Choice Awards 2024: अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को वोट करें और पाएं सरप्राइज़ गिफ्ट जीतने का मौका

अब साल का वो समय दोबारा आ गया है, जब हम टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुए नए इनोवेशन और सुधार को नज़दीक से जांचते हैं। इस साल लगभग सभी तकनीकी प्रोडक्ट्स या डिवाइसों में AI का काफी प्रभाव देखने को मिला है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे Galaxy S24 और iPhone 16 से लेकर लैपटॉप, स्मार्टवॉच, फ्रिज, …

ImageSmartprix People’s Choice Awards 2023: अपने पसंदीदा स्मार्टफोनों के लिए खुलकर करें वोट

कई प्रचलित स्मार्टफोनों के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में 2023 काफी महत्वपूर्ण रहा, लेकिन अब समय है इसे अलविदा कहने का। लेकिन इस साल की यात्रा पर विचार करें तो, कई आकर्षक स्मार्टफोन नयी तकनीकों के साथ सामने आये हैं, जैसे कि Apple के 3 नैनोमीटर चिपसेट के साथ नयी iPhone 15 सीरीज़, OnePlus का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products