Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिपसेट ने पहले ही मोबाइल इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी जगह बना ली है, और इसकी शानदार परफॉरमेंस के लिए इसे काफी पसन्द भी किया जा रहा है। इसी बीच इसके अपग्रेडेड वर्जन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट की ख़बरें भी तेजी से वायरल होने लगी है हाल ही में Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर लीक सामने आया है, जिसमें Geekbench स्कोर का पता चलता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 9 जून से 16 जून तक की ये शानदार फिल्में आपके वीकेंड पर चार चाँद लगा देगी

Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस की जानकारी लीक

हाल ही में चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार Snapdragon 8 Elite 2 में कम्पनी के सेकंड जनरेशन Oryon CPU आर्किटेक्चर को शामिल किया जाएगा।

Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस

टिप्स्टर के अनुसार चिपसेट ने Geekbench 6 पर सिंगल कोर CPU टेस्टिंग में 4,000 पॉइंट्स और मल्टीकोर CPU टेस्टिंग में 11,000 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। जबकि, 8 Elite ने सिंगल कोर में 3,100 पॉइंट्स और मल्टीकोर में 9,800 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी चिपसेट में 16MB GMEM cache और अपग्रेडेड Adreno 840 GPU देखने को मिल सकता है, जो फ्लैगशिप फोन्स में हैवी ग्राफिक्स को आसानी से सम्भाल पायेगा, साथ ही परफॉरमेंस में बूस्ट के साथ साथ बेहतर एफिशियंसी और थर्मल मैनेजमेंट देखने को मिल सकता है।

चिपसेट 2+6 CPU स्ट्रक्चर पर रन हो सकता है, जिसमें हमें 5GHz तक की मैक्सिमम स्पीड देखने को मिल सकती है। इसे TSMC की थर्ड जनरेशन 3nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसकी बेस फ्रिक्वेंसी 4.4GHz हो सकती है, जबकि पिछले वर्जन में 4.32GHz थी।

इन डिवाइसों में जो सकता है शामिल

अन्य लीक्स के अनुसार हर बार की तरह ही Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट को Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro में शामिल किया जा सकता है। उसके बाद इसे OnePlus 15, iQOO 15, 15 Pro, Honor Magic 8 सीरीज, Realme GT 8 Pro, Nubia Red Magic 11 सीरीज, और Redmi K90 सीरीज में शामिल किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, अगले साल लॉन्च होने वाले Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra में भी इस चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। बात करें Xiaomi 16 Ultra की तो उसमें ये चिपसेट का उपयोग होगा, या Xiaomi के Xring चिपसेट का उपयोग होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: iOS 26 को टक्कर देने उतरा Android 16- Real-Time नोटिफिकेशन से लेकर डेस्कटॉप एक्सपीरियंस तक सब कुछ नया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा, क्या realme GT 8 Pro होगा सबसे बड़ा अपग्रेड?

realme अपने अगले फ्लैगशिप realme GT 8 Pro को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ ज़बरदस्त फीचर पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। इन फीचरों के कारण फोन काफी चर्चा में है। दिलचस्प बात ये है कि realme इस बार कैमरा को लेकर खेल बदल …

ImageSnapdragon 8 Elite 2 तगड़ी परफॉरमेंस के साथ जल्द हो रहा लॉन्च, इन फोन्स के साथ iPhone 17 सीरीज को देगा टक्कर

पिछले साल ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट ने तगड़ी परफॉरमेंस के साथ धमाल मचाया था, और अब कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेडेड वर्जन Snapdragon 8 Elite 2 लॉन्च करने वाली है। चिपसेट के लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।। ये पढ़ें: realme GT …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products