भारत ने बच्चों से लेकर बढ़ो तक Superman के काफी फैन हैं, जिन्होंने बचपन से उसकी फिल्मों को पसंद किया है, लेकिन फिर एक नए अंदाज में एक नई Superman फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, कुछ लोग इसे देखने सिनेमाघरों में नहीं जा पाएं, उनके लिए खुश खबरी है, कि जल्द ही Superman OTT Release के बाद वो इसे अपने फोन में और टीवी पर देख पाएंगे। आगे इस लेख में हमनें Superman कब और कहां देखें? इसकी जानकारी साझा की है।
ये पढ़ें: इस फोन में मिल रहें शानदार AI फीचर्स, कीमत 8 हजार रुपए से भी कम
Superman OTT Release: कब और कहां देखें?
इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में 11 जुलाई को रिलीज किया गया है, और फिल्म ने बोस ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। हालांकि, अब इसे जल्द ही OTT पर भी रिलीज किया जा सकता है। सामने आयी खबरों के अनुसार Superman OTT Release की टाईमलाईन अगस्त 2025 के आखिर तक हो सकती है, क्योंकि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की सभी फिल्में थिएटर के रिलीज होने के 6 सप्ताह बाद OTT पर आ जाती है। इस फिल्म को आप HBO Max पर देख पाएंगे।
Superman फिल्म की कास्ट
फिल्म में लीड रोल में David Corenswet जो Superman का किरदार निभा रहे हैं, उनके साथ Rachel Brosnahan को कास्ट किया गया है, जो एक रिपोर्टर का किरदार निभा रही है। इनके अतिरिक्त, फिल्म में Nicholas Hoult, Edi Gathegi, Anthony Carrigan, Nathan Fillion, और Isabela Merced जैसे बड़े हॉलीवुड सितारें नजर आयेंगे।
Superman मूवी प्लॉट
फिल्म में 30 साल पहले की कहानी को बताया जाता है, जब एक बच्चे को क्रिप्टन से पृथ्वी पर भेज दिया जाता है, जिसे एक जोड़े द्वारा क्लार्क केंट के नाम से पाला जाता है। बड़ा हो कर ये बच्चा खुद को Superman के रूप में पेश करता है। हालांकि, इसकी असली पहचान किसी को पता नहीं होती है, और ये ये एक न्यूज एजेंसी ने क्लार्क केंट के रूप में काम करता है।
आगे चल कर एक अरबपति लेक्स लूथर द्वारा Superman से लड़ने के लिए एक हथियार तैयार किया जाता है, जिससे Superman पहली लड़ाई हार जाता है, और उसका सुपर डॉग उसे बचा कर अंटार्कटिका के फोर्ट्रेस ऑफ सॉलिट्यूड में ले आता है। बाद में वो पूरी तैयारी के साथ युद्ध करता है।
इस बीच आपको कई एक्शन देखने को मिलेगा, और आगे की कहानी में कई राज छुपे हैं, जिनके लिए आपको ये फिल्म पूरी देखना होगी।
ये पढ़ें: X Down: ये यूजर्स नहीं कर पा रहें, आज सुबह से भारत में प्लेटफॉर्म का उपयोग
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।