अब तक बजट फ़ोन लॉन्च करने वाली इस कंपनी ने पेश किया 90,000 का स्मार्टफोन, जानें ऐसा क्या ख़ास है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2023 में सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अपनी नयी टेक्नोलॉजी पेश की है। ऐसे में TECNO, जो कि अब तक भारत में केवल किफ़ायती दरों के फ़ोन लाती रही है, ने अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno का ये स्मार्टफोन एक फोल्डेबल फ़ोन है, जिसका नाम Tecno Phantom V Fold है। साथ ही इस कंपनी जा ये पहला फोल्डेबल हैंडसेट है, जिसमें फोल्डेबल LTPO AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, Dimensity 9000+ फ्लैगशिप चिपसेट जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। इसके अलावा भी आपको इस स्मार्टफोन में काफी अच्छे हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।

ये पढ़ें: MWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

TECNO Phantom V Fold 5G कीमतें और उपलब्धता

TECNO Phantom V Fold 5G को आप काले और सफ़ेद रंगों में खरीद पाएंगे। इसे दो स्टोरेज मॉडलों में लॉन्च किया गया है। इसकी भारतीय कीमतें सामने आ चुकी हैं और अप्रैल/मई 2023 में ये सेल के लिए उपलब्ध होगा।

  • 12GB + 256GB – 89,999 रूपए।
  • 12GB + 512GB – 99,999 रूपए।
Tecno Phantom V Fold

TECNO Phantom V Fold 5G स्पेसिफिकेशन

Tecno Phantom V Fold में कंपनी ने एरोस्पेस ग्रेड की ड्रॉप शेप की हिन्ज का इस्तेमाल किया है। कंपनी का कहना है कि इसे 2,00,000 बार आराम से फोल्ड किया जा सकता है। साथ ही रियर पैनल पर आपको स्किन-फ्रेंडली लैदर का फिनिश मिलता है। इसमें बाहरी स्क्रीन कर्व्ड डिज़ाइन के साथ है, जिससे फ़ोन को पकड़ना भी आसान होता है। फोल्डेबल स्क्रीन के अनुसार इसमें सॉफ्टवेयर को भी कस्टमाइज़ किया गया है। Tecno का ये फ़ोन HiFold पर काम करता करता, जिसमें ऐप्स फोल्डेबल स्क्रीन के अनुसार ऑप्टिमाइज़ हो जाती हैं, इसके अलावा स्प्लिट स्क्रीन और पैरेलल विंडो जैसे फ़ीचर भी इसमें दिए गए हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 11R 5G Vs iQOO Neo 7 Comparison : 40,000 के बजट में कौन सा आपके लिए बेहतर है ?

अब इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फ़ोन फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें आपको 12GB की रैम और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फ़ोन में 7.65-इंच की 2K+ फोल्डेबल LTPO AMOLED स्क्रीन है और बाहर की तरफ 6.42-इंच की फुल एचडी+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। दोनों ही, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती हैं।

इसके अलावा PHANTOM V Fold 5G में 50+13+50 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, फ्रंट पर 16MP का कैमरा दिया गया है। इसमें बैटरी भी आपको 5000mAh की मिलती है और साथ ही 45W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है।

ये पढ़ें: सामने आई Xiaomi 13 Pro की भारतीय कीमत; जानिए बैंक ऑफर्स और अन्य जानकारी यहाँ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageTenco Phantom 9 रिव्यु: क्या साबित होगा बेस्ट मिड -रेंज स्मार्टफोन?

Transsion Holdings के सब ब्रांड Tecno ने इंडियन मार्किट में साल 2017 में अपनी शुरुआत की थी और तभी से कंपनी ऑफलाइन मार्किट को ध्यान में रखते हुए मिड-सेगमेंट में अपने फोनो को लांच करती आई है। लेकिन इंडियन मार्किट में सिर्फ ऑफलाइन में फोन पेश करके आप ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नही कर सकते है …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

Discuss

Be the first to leave a comment.