TECNO POP X 5G लॉन्च: बिना नेटवर्क कॉल करने वाला फीचर, 6500mAh बैटरी के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी, मज़बूत बॉडी और सबसे ज़रूरी, कमज़ोर नेटवर्क में भी काम करने वाला कनेक्शन चाहिए। खास बात यह है कि इसमें ऐसा फीचर भी दिया गया है, जिससे बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज किए जा सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: भारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

कीमत और उपलब्धता

TECNO POP X 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹15,999
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹17,999

यह स्मार्टफोन 24 अप्रैल से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, यानी ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए सीधा एक्सेस रहेगा।

TECNO POP X 5G स्पेसिफिकेशन

Created with GIMP

TECNO POP X 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज भी हो सकता है।

डिज़ाइन की बात करें तो फोन पतला रखा गया है और इसमें मज़बूत एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे गिरने से बचाने के लिए टेस्ट किया गया है और इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A57 रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं, 4 जहां रह गई कमी

इस फोन की सबसे खास बात इसका FreeLink Communication फीचर है। यह आपको बिना नेटवर्क के आसपास मौजूद डिवाइसेस से कनेक्ट होने की सुविधा देता है। खुले इलाके में करीब 1.5 किलोमीटर तक आप कॉल, मैसेज और फाइल शेयर कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उन जगहों पर काम आ सकता है, जहां नेटवर्क कमज़ोर होता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI से जुड़े कई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे AI Noise Cancellation, AI Writing Assistant और फोटो एडिटिंग टूल्स।

स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, और फोन Android 16 पर चलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.