TECNO Spark 7 हो गया है एंड्राइड 11 गो एडिशन और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, कीमत 6,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 7 को लांच कर दिया है। फोन में आपको 6,999 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Tecno Spark 7 की कीमत और उपलब्धता

Spark 7 को Magnet Black, Morpheus Blue और Sqruce Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 2GB+32GB मॉडल के लिए 6999 रुपए तथा 3GB+64GB मॉडल को 7,999 रुपए रखी गयी है। फोन की सेल 16 अप्रैल से अमेज़न पर शुरू की जाएगी।

Tecno Spark 7 के फीचर

Spark  7 में आपको 6.52-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A25 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2GB/3GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 13MP का प्राइमरी सेंसर सेकेंडरी AI कैमरा सेंसर और ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया है।

इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.5 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Tecno Spark 7 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Spark 7
डिस्प्ले 6.52-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन
प्रोसेसर MeditaTek Helio A25
रैम 2GB/3GB
स्टोरेज 32GB/64GB
रियर कैमरा 13MP + AI कैमरा
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 6000mAh; 10W चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.5
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB

Related Articles

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageTecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go और Spark 4 Air को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 9,000 रुपए से कम कीमत पर एंड्राइड पाई दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी आधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी …

ImageTecno Spark GO 2020 हुआ एंड्राइड 10 गो एडिशन और 5,000mAh बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go 2020 को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 6499 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 10 (गो एडिशन) दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये डिवाइस …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.