Telegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 री-एग्जाम। आरोप ये है कि कुछ Telegram चैनल पेपर-लीक और चीटिंग रैकेट का अड्डा बने हुए थे।

पर कहानी सिर्फ़ बैन तक नहीं रुकी। Telegram के फाउंडर Pavel Durov इस फैसले पर खुलकर भड़के हैं और सीधा निशाना Reliance व WhatsApp पर साध दिया है। साथ ही सवाल ये भी है कि इन कुछ दिनों में आप किन ऐप्स का सहारा लें। आइए समझते हैं।

ये पढ़ें: FASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा?

Telegram पर बैन क्यों लगा?

जो स्टूडेंट्स री-एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए ये पूरा माहौल किसी तनाव से कम नहीं है। NTA के अनुसार, “PAPER LEAKED NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे कई चैनल कथित तौर पर पेपर-लीक के दावे फैलाकर स्टूडेंट्स और उनके परिवारों से पैसे ऐंठ रहे थे।

इसमें एक तकनीकी पेच भी है। NTA ने Telegram से 30 जून तक मैसेज-एडिट करने वाला फीचर बंद रखने को कहा है, क्योंकि एडमिन पुरानी पोस्ट को बाद में एडिट कर देते थे पर टाइमस्टैम्प पुराना ही रहता था। यानी एग्जाम के बाद वो किसी पुरानी पोस्ट में असली पेपर डालकर स्क्रीनशॉट घुमाते कि लीक पहले ही हो गया था। ये रोक IT कानून की धारा 69A के तहत लगी है।

ये पढ़ें: WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

भड़के सीईओ Durov ने Reliance और WhatsApp को घेरा

Telegram के सीईओ Durov का कहना है कि इस फैसले से उन 15 करोड़+ आम भारतीय यूज़र्स को सज़ा मिल रही है, जिनका लीक से कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि Reliance “BGP hijacking” तकनीक से Telegram को ब्लॉक कर रही है, और इशारा किया कि Reliance में Meta का निवेश है और कहा कि “मुझे हैरानी नहीं होगी अगर बैन कराने की लॉबिंग के पीछे भी Reliance/WhatsApp ही हों।”

ध्यान रहे, ये Durov का अपना दावा है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई; Reliance या Meta का कोई आधिकारिक जवाब अभी नहीं आया। तंज कसते हुए Durov ने ये भी कहा कि गड़बड़ी पर पूरा प्लेटफॉर्म बंद करना है तो “फिर मॉल और सड़कें भी बंद कर दीजिए।” Internet Freedom Foundation ने भी इस कदम को “हद से ज़्यादा सख़्त” बताया है।

Telegram बंद है? ये हैं काम के विकल्प

हालांकि ये बहस शायद लम्बी चले और अगर बैन नहीं हटने के कारण इन दिनों आपका ज़रूरी काम अटका है, तो Telegram ऐप के कुछ भरोसेमंद विकल्प मौजूद हैं, जिनका आप सहारा ले सकते हैं:

  • WhatsApp – लगभग हर किसी के पास, रोज़मर्रा की चैट के लिए सबसे आसान।
  • Signal – प्राइवेसी के मामले में सबसे सुरक्षित ऐप्स में से एक, हर चैट डिफ़ॉल्ट रूप से एन्क्रिप्टेड।
  • Arratai – ज़ोहो (Zoho) का मेड-इन-इंडिया ऐप, जो डेटा प्राइवेसी और लोकल सर्वर पर ज़ोर देता है।
  • Discord – बड़े कम्युनिटी ग्रुप और चैनल जैसे सेटअप के लिए Telegram के सबसे करीब।

ये पढ़ें: मनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

बैन कब खुलेगा?

मौजूदा आदेश के मुताबिक Telegram पर लगा ये बैन 22 जून की मध्यरात्रि तक है, यानि NEET री-एग्जाम के ठीक एक दिन बाद तक। माना जा रहा है कि एग्जाम पूरा होते ही ऐप दोबारा सामान्य रूप से चलने लगेगा।

इस पर आपको क्या लगता है। क्या पूरे प्लेटफॉर्म को बैन करना सही है, या सिर्फ़ गड़बड़ी वाले चैनल बंद होने चाहिए थे? कमेंट में बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.