WhatsApp Scam: आप हैं साइबर अपराधी के निशाने पर, इन ट्रिक्स से करिये अपनी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट का बचाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp इस समय दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है। भारत में भी गाँव गाँव तक सभी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, ख़ासतौर से जब वीडियो कॉल फ्री में उपलब्ध है, तब। इस ऐप के सभी लोगों तक पहुँच ने इसे ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों का एक हथियार भी बना दिया है, क्योंकि इस ऐप से वो सभी लोगों तक पहुँच सकते हैं। ख़ासतौर से 18-25 के युवा और रिटायर हो चुके लोगों को WhatsApp scam में फंसाना इनके लिए काफी आसान हो चुका है। हम रोज़ किसी न किसी ऑनलाइन ठगी की कहानी खबरों में पढ़ते तो हैं, लेकिन फिर भी WhatsApp पर अंजान नम्बरों से आते मैसेज या चैट को गंभीरता से नहीं लेते और इसी कारन ये दुर्घटनाएं होती हैं। अगर आप कुछ ज़रूरी बातों पर ध्यान दें, तो आप ऑनलाइन सेफ रहेंगे। साथ ही WhatsApp पर कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके साइबर अपराधियों से आप अपनी निजी जानकारी और अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

ये पढ़ें: दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन पर मिल रही 20,000 से भी ज़्यादा की छूट, डील हाथ से गयी तो पछतायेंगे

WhatsApp Scam

किस तरह से साइबर अपराधी WhatsApp पर ठगते हैं ?

WhatsApp पर अनजान नम्बरों से मैसेज आते ही हमें सतर्क हो जाना चाहिए। कभी ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम के ऑफर या रिटायर्ड लोगों को अपना पैसा कहाँ निवेश करें, जिससे आपको ज़्यादा रिटर्न मिल सके, इस तरह के आकर्षक मैसेज WhatsApp पर अक्सर आते हैं। लेकिन ये बात हमेशा ध्यान रखें कि कोई भी अच्छी या उचित कंपनी आपको WhatsApp पर जॉब ऑफर नहीं भेजती। कम्पनियां पहले आपको मेल करती हैं, या HR से कॉल आता है। आपके इंटरव्यू के बाद हो सकता है कि वो आपको WhatsApp पर आगे की जानकारी दें। इसके अलावा कुछ लोग नौकरी के लिए सीधे ऑफर लेटर WhatsApp पर भेजते हैं, ऐसा भी कोई सही कंपनी कभी नहीं करती। अगर आपके साथ ऐसा है, तो तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करके आगे बढ़िए।

रिटायर्ड लोगों को पैसे को निवेश करने, अच्छी हेल्थ पॉलिसी के नाम पर अपनी जानकारी देने या कोई ऐप डाउनलोड करने के नाम पर WhatsApp Scam होते हैं। ऐसे में लोग आसानी से यकीन कर लेते हैं। अगर ये आसान नहीं भी है, तो ये लोग 1-2 बार छोटी रकम आपसे किसी ऐप में निवेश करवाते हैं, रिटर्न देते हैं, जिससे आपको भरोसा हो और लालच बढ़े। जैसे ही आप कोई बड़ी रकम इन्वेस्ट वहाँ इन्वेस्ट करते हैं, ये सब गायब हो जाते हैं। रिटर्न तो छोड़िये, जो आपका अपना पैसा भी लुट जाता है।

ये पढ़ें: स्विच ऑफ हुए फोन को भी कर सकेंगे ट्रैक, Android 15 के नए Find Your Offline devices फीचर से अब खोया हुआ फोन मिलना होगा आसान

किस तरह WhatsApp Scam से बचें ?

  • प्राइवेसी सेटिंग्स का रखें ध्यान – अपने Last Seen, Status और Profile Photo को हमेशा My Contacts पर ही सेट रखें। इससे आपकी प्रोफाइल फोटो या आप कब ऑनलाइन हैं, ये जानकारी केवल उन लोगों तक जाएगी, जिनके नंबर आपके फ़ोन में सेव हैं।
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन – वॉट्सऐप अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर करें। WhatsApp Settings < Privacy < Two-step verification।
  • अनजान नंबर OTP जैसी जानकारी कभी शेयर न करें – अक्सर फ्रॉड लोग जॉब देने, इन्वेस्ट करने या बैंक कर्चारी बनकर आपसे मोबाइल पर आये OTP को मांगते हैं, ये भूल कभी न करें। कोई भी सही कंपनी, या बैंक आपसे फ़ोन पर कभी OTP या 6 या 4 अंकों का कोड नहीं मांगते हैं।
  • अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें – अगर आपको कोई किसी लिंक पर क्लिक करने की सलाह दे रहा है, या लिंक से किसी आकर्षक जॉब पर अप्लाई करने या ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रहा है, तो ये कभी न करें। बेहतर है कि आप अंजान नंबर पर बात ही न करें, अगर ज़रूरी भी है, तो आप ऐप या वेबसाइट का नाम पूछकर खुद Play Store में उसे सर्च करें, वेरीफाई करें और फिर डाउनलोड करें।
  • अंजान नम्बरों को ब्लॉक करें – अगर कोई अनजान नंबर से जॉब या निवेश या कोई आकर्षक लालच देने वाला मैसेज आया है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें।
  • ऑटोमैटिक मीडिया फाइल डाउनलोड को बंद रखें – WhatsApp पर मीडिया फाइल ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाती हैं, इससे किसी भी नंबर से आये इमेज, वीडियो और डॉक्यूमेट सीधे डिवाइस में सेव हो जाते हैं। ये भी सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा नहीं है। आप सेटिंग्स में जाकर Storage and data < Media auto-download को बंद करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageYouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

YouTube पर रोज़ाना हम दर्जनों वीडियो देखते हैं, लेकिन बाद में वही वीडियो दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में YouTube Playlist एक बेहद काम का फीचर है। Playlist की मदद से आप अपने पसंदीदा वीडियोज़ को एक जगह सेव कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप एक-के-बाद-एक चलें। Playlist सिर्फ देखने वालों के …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

ImageNew Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते …

Discuss

Be the first to leave a comment.