Triumph Thruxton 400 ने ली भारत में एंट्री, क्लासिक लुक के साथ इस कीमत पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Triumph भारत में एक प्रचलित कंपनी है, जिसकी बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है, और अब कंपनी ने हाल ही ने अपनी एक और नई बाइक Triumph Thruxton 400 भारत में लॉन्च कर दी है। बाइक को कैफे रेसर के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और काफी यूनिक डिजाइन दिया गया है। आगे Triumph Thruxton 400 की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 सिरीज़ इस तारीख को हो रही लॉन्च, कीमत के साथ सामने आयी ये खास जानकारी

भारत में Triumph Thruxton 400 की कीमत

इस बाइक का सिर्फ एक ही स्टैंडर्ड वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.74 लाख रुपए है। बाइक को Metallic White/Storm Grey, Phantom Black/Aluminium Silver, Lava Red Gloss/Aluminium Silver, और Metallic Racing Yellow/Aluminium Silver इन चार रंगों में पेश किया गया है।

Triumph Thruxton 400 फीचर्स

Triumph Thruxton 400

इसमें आपको 398cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर एजिंग मिल जाएगा, जो Speed और Scrambler 400 में भी उपयोग किया गया है। इस इंजन के साथ बाइक 42hp की पॉवर और 9000rpm जनरेट करती है, साथ ही 37.5NM का टॉर्क मिलता है। बाइक में स्लीपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियर मिलते हैं।

बाइक का व्हीलबेस 1,376mm है, और इसका सस्पेंशन 140mm का है, जो Speed से 10mm ज्यादा है। इसमें आपको 158mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा, जो Speed से 7mm कम है। वजन के मामले में भी ये उससे 4 किलो ज्यादा है, इसका वजन 183kg है।

डिजाइन की बात करें, तो इसमें आपको सेमी फेयरिंग के साथ क्लासिक कैफे रेसर जैसा लुक नजर आएगा। टियरड्रॉप स्टाइल फ्यूल टैंक दिया गया है, और रिशेप्ड साइड पैनल के साथ ये काफी आकर्षक लगती है। पिछले हिस्से में नई टेल लाइट के साथ स्लिमर फेंडर देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: दिमाग घुमाना है तो इन 5 वेब सीरीज़ को देखें, इस हफ्ते हो रही OTT पर रिलीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageXiaomi 17 और 17 Ultra ग्लोबल लॉन्च, इस दिन होगी भारत में एंट्री

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन पहले 2025 के अंत में चीन में लॉन्च हुए थे, और अब कंपनी इन्हें यूरोप, यूके और अन्य देशों में उपलब्ध …

ImageMotorola के इस फोल्डेबल फ़ोन ने ले ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर मिल रहे तगड़े फीचर्स

Motorola ने भारत में आज अपना फ्लिप स्टाइल फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। फोन में आपको लेटेस्ट पॉवरफुल चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite देखने को मिलेगा। ये 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फ़ोन को Motorola Razr 50 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.