हम फोन लेते समय उसकी स्टोरेज तो देखते हैं, कि उसमें 128GB स्टोरेज मिल रही है, या 256GB स्टोरेज मिल रही है, लेकिन इस चीज का ध्यान नहीं रखते हैं, कि स्टोरेज टाइप क्या है? UFS 2.2, UFS 3.1 जैसे अलग अलग स्टोरेज टाइप होते हैं, जिनमें UFS 2.2 थोड़ा धीरे और UFS 3.1 तेज काम करता है। इस लेख में हमनें UFS 3.1 स्मार्टफोन्स 25,000 रूपये से कम कीमत में बताएं हैं।
ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro पर मिल रहा 27,000 का डिस्काउंट, ये ट्रिक लगा के खरीद पाएंगे 54,000 से कम कीमत पर
UFS 3.1 स्मार्टफोन्स 25,000 रूपये से कम कीमत में
vivo T4x 5G
ये एक बजट फ्रैंडली फोन है, जिसमें आपको UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। इस स्टोरेज टाइप के साथ फोन काफी तेज परफॉर्म करेगा, और फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी काफी अच्छी रहेगी। फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन की कीमत 13,999 रूपये है।
इसे 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। फोन 6,500 mAh बैटरी के साथ आता है, और 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
realme Narzo 70 Turbo 5G
ये भी एक शानदार फोन है, जो 20,000 से भी कम कीमत पर उपलब्ध है। इसमें आपको UFS 3.1स्टोरेज के साथ काफी स्मूद परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। फोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। इस फोन की कीमत 16, 999रूपये है।
इसे 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord CE4
25,000 से कम कीमत में UFS 3.1 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में तीसरा नाम OnePlus Nord CE4 है, जो इस स्टोरेज टाइप और Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ काफी बेहतरीन परफॉरमेंस देता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। इस फोन को आप फिलहाल 21,990 रूपये में खरीद सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। इसे 5,500 mAh के साथ पेश किया गया है, और ये 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मात्र 30 मिनट्स में पूरा चार्ज हो जाता है।
realme P3 Pro 5G
ये फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है, जिसमें आपको UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिलेगा। फोन को Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको 12GB तक RAM और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फिलहाल ये फोन 23,999 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।
फोन में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें भी 50MP OIS प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 80ए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
realme GT 6T (128GB)
UFS 3.1 स्टोरेज फोन्स अंडर 25,000 की लिस्ट का ये आखिरी फोन है, जिसमें आपको UFS 3.1 स्टोरेज टाइप के साथ Snapdragon 7+ Gen 3 की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। इस स्टोरेज टाइप के साथ आप 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। ऊंचे वाले वेरिएंट में UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। फोन की कीमत फिलहाल 24,999 रूपये है।
फोन में 6.78 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 50MP (OIS) प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इस फोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है, और ये 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
25,000 से कम कीमत में UFS 3.1 स्टोरेज फोन्स की तुलना
फोन | कीमत | स्टोरेज | खास फीचर्स |
vivo T4x 5G | ₹17,999 | UFS 3.1 | Dimensity 7300, 6,500 mAh, 50MP OIS |
realme Narzo 70 Turbo | ₹16,999 | UFS 3.1 | Dimensity 7300, 67W, 120Hz AMOLED |
OnePlus Nord CE4 | ₹21,990 | UFS 3.1 | Snapdragon 7 Gen 3, 100W, 50MP OIS |
realme P3 Pro 5G | ₹23,999 | UFS 3.1 | Snapdragon 7s Gen 3, 6,000 mAh, 80W |
realme GT 6T (128GB) | ₹24,999 | UFS 3.1 | Snapdragon 7+ Gen 3, 120W, 6,000 Nits |
ये पढ़ें: UFS 4.0 फोन 25,000 रुपए से कम कीमत में, मिलेगी फोन को तेज रफ्तार
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।