आगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमेशा की तरह इस महीने में भी पिछले महीने की तरह कुछ नए स्मार्टफोन भारत ही नहीं अन्य देशों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमे से कुछ डिवाइस जैसे Realme X2 Pro के तो मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। जबकि कुछ के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्ठी नहीं है लेकिन संभावनाएँ पूरी तरह से यही संकेत देती है की यह डिवाइस इसी महीने लांच किये जा सकते है।

कुछ फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइसों के अलावा हम पूरी उम्मीद करते है की कुछ बजट या मिड-रेंज डिवाइस भी नवम्बर महीने में पेश की जा सकती है। तो चलिए नज़र डालते है कुछ ऐसी ही आगामी डिवाइसों पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में आपके लिए बेहतरीन 9 एंड्राइड लांचर

आगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले स्मार्टफोन

1. Realme X2 Pro

Realme ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप गरद डिवाइस Realme X2 Pro को चीन में लांच किया था और उसके बाद इसके इंडियन मार्किट में भी लांच किये जाने से जुडी खबरे सामने आनी शुरू हो गयी थी। इसके बाद कंपनी ने साफ़ किया की Realme X2 Pro 20 नवम्बर को इंडिया में भी लांच किया जायेगा।

Best upcoming phones November 2019

फोन में आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप, 20x हाइब्रिड ज़ूम, 90HZ AMOLED डिस्प्ले के साथ-साथ आपको लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट भी दिया जायेगा। उम्मीद यही है रैम और स्टोरेज कॉम्बिनेशन भी यहाँ 6GB+64GB या 6GB+128GB से शुरू होंगे।

2. Mi CC9 Pro / Mi Note 10

शाओमी दुनिया का पहला 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन Mi CC9 Pro भी चीनी मार्किट में 5 नवम्बर को लांच करने वाली है जो शायद से ग्लोबाली Mi Note 10 के तौर पर लांच किया जायेगा। फोन से जुड़े कुछ टीज़र भी पेश किये गये है जिसमे कैमरा स्पेसिफिकेशन साफ़ तौर पर बताया गया है।

Best Upcoming Phones Launching in November 2019

फोन में आपको 108MP का प्राइमरी सेंसर 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x के डिजिटल ज़ूम के सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा। इसके अलाव यहाँ पर टेलीफ़ोटो लेंस, अल्ट्रा- वाइड लेंस, डेप्थ सेंसर के अलावा मैक्रो लेंस भी देखने को मिल सकता है। सामने आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 855+ या 730G चिपसेट भी दखने को मिल सकती है।

3. Moto Razor 2019

मोटोरोला काफी समय से अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लांच करने को लेकर चर्चा माँ बनी हुई थी और अब कंपनी ने साफ़ कर दिया है की Motorola Razor 2019 को 13 नवम्बर के दिन ऑस्ट्रेलिया में लांच किया जायेगा।

Upcoming phones November 2019

लीक हुए रेंडर के अनुसार फोन में आपको 6.2-इंच की डिस्प्ले दी जाएगी जो बीच में से फोल्ड हो सकेगी। इसी के साथ फोल्ड होने के बाद एक्सटर्नल डिस्प्ले भी आपको 600×800 पिक्सेल की डिस्प्ले की तरह काम करेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकती है जिसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया होगा।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजार में काफी नए फोन दिखाई दिए है जिनमे हाल ही में लांच हुए Pixel 3 और OnePlus 6T इस महीने का ख़ास आकर्षण साबित हुए है। इसी तरह अगले महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Huawei Mate 20 और Redmi …

Imageआगामी अक्टूबर 2018 महीने लांच होने वाले स्मार्टफोन

पिछले महीने भी इंडिया में काफी फ़ोन लांच हुए जिनमे सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुए है एप्पल द्वारा पेश किये iPhone Xs और Xs Max। इसी तरह आगामी अक्टूबर महीने में भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे OnePlus 6T और Google Pixel 3 के …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageआगामी सितम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन; जानिए इनकी खूबियाँ

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षक साबित होगा Apple द्वारा अपनी 2018 की नयी डिवाइस को लांच करना। फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस के साथ यहाँ पर कुछ बजट डिवाइस भी पेश …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products