जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल सकता है।
अप्रैल में OnePlus Nord 6 सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में नई टक्कर ला सकता है। इसके अलावा Vivo V70 FE, और iQOO Z11 जैसे फोन भी आएंगे, जिनमें से एक वैल्यू फॉर मनी है और दूसरा परफॉर्मेंस फोकस्ड। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में OPPO Find X9 Ultra कैमरा और फ्लैगशिप अनुभव को लेकर खास ध्यान खींच सकता है।
अगर आप Upcoming Smartphones in April 2026 India (अप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन) का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह महीना भले ही छोटा लगे, लेकिन अपग्रेड के लिहाज़ से काफी अहम साबित हो सकता है। आइये आने वाले इन फोनों के बारे में जानते हैं।
ये पढ़ें: Samsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर
अप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026
Vivo V70 FE

Vivo भारत में V70 FE को 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और Amazon के ज़रिए इसकी बिक्री भी होगी। यह फोन नीले (Monsoon Blue) और हल्के बैंगनी (Northern Lights Purple) जैसे रंगों में आएगा।
फोन में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (120Hz) मिलेगा, साथ ही 200MP कैमरा इसकी बड़ी खासियत होगी। इसके अलावा इसमें 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कीमत ₹30,000–₹35,000 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मज़बूत विकल्प बन सकता है।
Motorola Edge 70 Neo / Pro

Motorola का एक नया स्मार्टफोन XT2607 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है, जिसे हाल ही में ब्राज़ील में सर्टिफिकेशन मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस Motorola Edge 70 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी नाम की पुष्टि नहीं की है।
सर्टिफिकेशन के अनुसार इसमें 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ और NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
इन फीचर्स को देखते हुए यह फोन upper mid-range सेगमेंट में आ सकता है और Edge 70 Neo या Edge 70 Pro के तौर पर पेश किया जा सकता है।
ये पढ़ें: अब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी
OnePlus Nord 6

OnePlus भारत में Nord 6 को 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और यह फोन Amazon पर उपलब्ध होगा। यह सिल्वर (Holographic Quick Silver), हरे (Fresh Mint) और काले (Pitch Black) जैसे रंगों में आ सकता है।
फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पावरफुल बना सकता है। इसके साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (165Hz) और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस पर भी फोकस किया गया है।
Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी हो सकती है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कीमत ₹30,000–₹40,000 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यह परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों के लिए एक मज़बूत विकल्प बन सकता है।
OnePlus Nord CE 6

OnePlus Nord CE 6 को भी कंपनी जल्द ही Nord 6 के साथ अप्रैल 2026 में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन BIS सर्टिफिकेशन पर भी सामने आया है और इसे OnePlus Turbo 6V का रीब्रांडेड वर्ज़न माना जा रहा है।
इसमें 6.78-इंच OLED LTPS डिस्प्ले (144Hz) और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा के तौर पर इसमें 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
बैटरी यहां भी बड़ी हो सकती है, जहां 9,000mAh बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। कीमत लगभग ₹30,000 के आसपास शुरू हो सकती है, जिससे यह Nord 6 के मुकाबले थोड़ा ज़्यादा किफायती विकल्प होगा।
Realme 16 5G

Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है और यह फोन Flipkart और Realme की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फोन में 6.57-inch डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया जाएगा, जिसमें पीछे एक खास “selfie mirror” भी मिलेगा, जिससे यूज़र रियर कैमरा से ही आसानी से सेल्फी ले सकेंगे। इसका डिजाइन भी इस फीचर की वजह से थोड़ा अलग नजर आता है।
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ 7,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 60W fast charging सपोर्ट करेगी। इसके अलावा Android 16, IP69 रेटिंग और बड़ा कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत और बैलेंस्ड विकल्प बना सकते हैं।
Redmi Note 15 SE

Redmi भारत में Note 15 SE को 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए इसकी पुष्टि की है और यह फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा।
यह डिवाइस Note 15 सीरीज़ का हिस्सा होगा और इसे ज्यादा किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है। पिछले SE मॉडल की तरह, इसमें रेगुलर Note 15 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन कुछ कटौती के साथ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.77-inch 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 108MP कैमरा और करीब 5,520mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 45W charging सपोर्ट करेगी। कीमत ₹16,000–₹18,000 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
ये पढ़ें: Redmi Note 15 Pro+ Review: फीचर्स तो भरपूर, लेकिन ये कमियां भी
OPPO Find X9 Ultra

OPPO अपने फ्लैगशिप Find X9 Ultra को 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसके कैमरा सिस्टम की अहम जानकारी पहले ही शेयर करना शुरू कर दिया है। यह फोन खास तौर पर अपनी नई zoom तकनीक को लेकर चर्चा में है।
इसमें 10X true optical zoom दिया जाएगा, जो 230mm focal length के बराबर होगा। वहीं 20X तक optical-quality zoom और 120X तक digital zoom मिलने की बात कही गई है, जिससे long-range photography पर कंपनी का फोकस साफ दिखता है।
इस बार OPPO ने नया 5-reflection periscope system इस्तेमाल किया है, जिसमें लाइट सेंसर तक पहुंचने से पहले पांच बार reflect होती है। इसके साथ बड़ा सेंसर और f/3.5 aperture दिया जाएगा, जिससे पहले के मुकाबले ज्यादा light intake और बेहतर detail मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप में 50MP का नया telephoto sensor, 1/1.12-इंच प्राइमरी सेंसर और ड्यूल 200MP कैमरा सिस्टम शामिल हो सकता है। इसके अलावा 3X periscope और upgraded ultra-wide कैमरा भी मिलने की बात सामने आई है।
इस तरह Find X9 Ultra कैमरा और zoom के मामले में प्रीमियम सेगमेंट में नया benchmark सेट कर सकता है, और भारत में लॉन्च के बाद यह फ्लैगशिप मुकाबले में खास ध्यान खींच सकता है।
iQOO Z11

iQOO Z11 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है और इसकी भारत में एंट्री अप्रैल में देखने को मिल सकती है। यह फोन खास तौर पर बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फोन में 6.83-inch 1.5K OLED डिस्प्ले (165Hz) दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसके साथ MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलता है, जो नए 4nm प्रोसेस पर बना है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,020mAh बैटरी है, जो 90W fast charging सपोर्ट करती है। इसके अलावा 50MP कैमरा, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 जैसे फीचर्स इसे एक मजबूत ऑल-राउंड पैकेज बनाते हैं, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो लंबी बैटरी और स्मूद गेमिंग चाहते हैं।
Vivo T5 Pro

Vivo भारत में अपने नए T5 Pro को जल्द लॉन्च कर सकता है, जिसकी शुरुआती जानकारी सामने आ चुकी है। यह फोन पिछले साल आए Vivo T4 Pro का सक्सेसर होगा, जो बैटरी और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5 Pro में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W fast charging सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले (144Hz) मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा।
यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है, जबकि इसके प्रोसेसर को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है, हालांकि इसकी कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा हो सकती है।
OnePlus 15T

OnePlus ने अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T को चीन में लॉन्च कर दिया है और इसकी भारत में एंट्री अप्रैल के आसपास देखने को मिल सकती है। यह फोन OnePlus 13s का सक्सेसर माना जा रहा है और भारत में OnePlus 15s नाम से आ सकता है।
फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो इसे फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ लाता है। इसके साथ 6.32-inch AMOLED डिस्प्ले (165Hz) और गेमिंग परफॉर्मेंस पर खास फोकस देखने को मिलता है।
OnePlus 15T में 7,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W wired और 50W wireless charging सपोर्ट करती है। इसके अलावा 50MP डुअल कैमरा सेटअप और IP69 तक की रेटिंग जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































