अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगस्त और सितम्बर में हमें कई ज़बरदस्त फोन देखने को मिले, लेकिन अक्टूबर 2025 में और भी बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल Qualcomm ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 लॉन्च कर दिया है और अब इस पावरफुल चिपसेट से लैस कई फ्लैगशिप फोन आ रहे हैं। OnePlus 15 और Xiaomi 17 जैसे बड़े नाम भी इसी महीने दस्तक देने वाले हैं। इतना ही नहीं upcoming smartphones in October 2025 की लम्बी लिस्ट में मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर तरह के फोन शामिल हैं। तो आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2025: ₹40,000 के अंदर धमाकेदार स्मार्टफोन डील्स

अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

iQOO 15

upcoming smartphones in October 2025 की लिस्ट में सबसे पहला नाम है iQOO। ये कंपनी इस अक्टूबर अपने नए फ्लैगशिप iQOO 15 के साथ बड़ा धमाका करने वाली है। फोन में 6.8-इंच का LTPO 2K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है, जिसे Samsung की Everest OLED टेक पर बनाया गया है। अंदर होगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और iQOO का इन-हाउस Q3 चिप, जो गेमिंग में सुपर-परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इस फोन में मार्बल टेक्सचर, RGB लाइट स्ट्रिप और नए रंगों के साथ लुक्स भी कमाल के होंगे।

इसके अलावा ये फोन 50MP प्राइमरी सेंसर, एक पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी आने की भी खबरें हैं। ये फोन अक्टूबर में चीन में और भारत में नवंबर 2025 के बीच लॉन्च हो सकता है। वहीँ लीक में इसकी कीमत करीब ₹59,999 बताई जा रही है।

Realme GT 8 Pro

upcoming smartphones in October 2025 की लिस्ट में Realme ने अपना अगला फ्लैगशिप फोन कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने साफ़ कर दिया है कि उसका अगला फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro दुनिया के शुरुआती स्मार्टफोन्स में होगा जिसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC मिलेगा। फोन ने AnTuTu पर 40 लाख का आंकड़ा पार किया है और कंपनी का दावा है कि ये एक साथ दो गेम हाई फ्रेम रेट पर चला सकता है। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 2K डिस्प्ले, नया R1 ग्राफिक्स चिप और डुअल स्पीकर्स मिलेंगे। इसका लॉन्च अगले महीने चीन में तय है, जिसके बाद इसकी ग्लोबल एंट्री होगी।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा, क्या realme GT 8 Pro होगा सबसे बड़ा अपग्रेड?

OnePlus 15

OnePlus 15 भी upcoming smartphones in October 2025 की सूची में शामिल है। लीक हुई तस्वीरों से ये साफ़ है कि फोन में नया रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। साथ ही Absolute Black, Mist Purple और Dune जैसे रंगों के विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं। ये फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा इसमें 6.78-इंच का 1.5K QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 7,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

इसके कंपनी अक्टूबर के अंत में चीन में पेश कर सकती है।

Xiaomi 17 Series

Xiaomi आज (25 सितम्बर) शाम 7 बजे बीजिंग टाइम पर अपनी Xiaomi 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, और ये Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। इसमें Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल होंगे। सबसे बड़ी खासियत है “Magic Back Screen”, जो कैमरा मॉड्यूल के साथ सेकेंडरी डिस्प्ले भी देगा। 6.3-इंच से 6.8-इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले, HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड), 6300mAh / 7000mAh तक की बैटरी और Leica कैमरा सेटअप इसे iPhone 17 का सीधा कॉम्पिटिटर बनाता है।

Oppo Find X9 सीरीज़

Oppo ने कन्फर्म कर दिया है कि उसकी नई Find X9 Series चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस लाइनअप में Find X9, Find X9 Pro और Oppo Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएंगे। इनमें Oppo का नया Trinity Engine भी मौजूद होगा। बेस मॉडल में 7,025mAh और Pro में 7,500mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है। खास बात ये है कि इसमें AI फीचर्स के लिए अलग फिजिकल बटन होगा।

Oppo Find X9 Ultra इस रेंज में सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6.8-इंच की OLED डिस्प्ले, 200+50+50 का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6100mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक: OPPO Find X9 और Find X9 Pro के डिज़ाइन, व फीचर्स ने मचा दी हलचल

vivo X300 सीरीज़

vivo ने ऑफिशियल कर दिया है कि उसकी X300 सीरीज़ 13 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी। इसमें दो फोन X300 और X300 Pro मौजूद हैं। ये दोनों फोन ZEISS 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस के साथ आएंगे, जिससे X300 पर 165mm और X300 Pro पर 200mm तक का फोकल लेंथ मिलेगा। डिज़ाइन भी दमदार है, X300 Pro में 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले है और मोटाई सिर्फ 7.9mm। वहीँ X300 में 6.3-इंच की स्क्रीन है। इनमें आपको Pure Black, Free Blue जैसे रंगों के विकल्प मिलेंगे।

ये फोन 7000mAh बैटरी के साथ आएंगे और जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। और ये दोनों Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करेंगे।

Moto Edge 60 Neo 5G

Motorola जल्द ही अपनी Edge 60 सीरीज़ में नया मेंबर Moto Edge 60 Neo 5G लॉन्च करने वाली है। ये फोन पहले यूरोप में आएगा और फिर अक्टूबर की शुरुआत में ही भारत में भी एंट्री करेगा। लीक के मुताबिक, इसमें कॉम्पैक्ट 6.36-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो) मिलेगा। उम्मीद है कि ये ₹25,000 से कम में लॉन्च होगा।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2025: धुआंधार सेल, OnePlus 13 और iPhone 15 सबसे सस्ते दाम पर

Redmi Note 15 Series

Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपनी Redmi Note 15 Series लॉन्च कर दी है। इसमें Redmi Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus शामिल हैं। Pro और Pro Plus मॉडल्स में 7,000mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप दिए गए हैं। खासतौर पर Note 15 Pro Plus पहला फोन है, जो Snapdragon 7s Gen 4 चिप के साथ आया था। वहीँ Pro वेरिएंट में Dimensity 7400-Ultra है। दोनों ही मॉडल्स IP66/68/69 रेटिंग और ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।

ये फोन चीन में पहले ही सेल पर जा चुके हैं और अब अक्टूबर में इनके ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद है। हालांकि ग्लोबल मॉडल्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जैसे Note 15 Pro Plus में बैटरी 6,500mAh और कैमरा सेटअप अलग मिल सकता है।

ये पढ़ें: Amazon सेल में GST बचत का बड़ा धमाका: AC और टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Vivo V60e

Vivo V60 के लॉन्च को अभी एक महीना ही हुआ है और अब चर्चाएं शुरू हो गई हैं इस सीरीज़ के नए वेरिएंट Vivo V60e को लेकर। यह फोन Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आएगा और दो कलर—Noble Gold और Elite Purple में देखने को मिल सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, ड्यूल कैमरा सेटअप और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। कीमत ₹28,999 से शुरू हो सकती है, जिससे ये फोन V60 से नीचे वाली कैटेगरी को टारगेट करेगा।

Samsung Galaxy Z Tri fold

upcoming smartphones in October 2025 की सूची में सबसे ख़ास है, Samsung का नया trifold। सैमसंग भी अक्टूबर के अंत तक अपना पहला Galaxy Z TriFold लॉन्च कर सकता है। इसे कंपनी का सबसे इनोवेटिव फोल्डेबल कहा जा रहा है। इसमें 10.8-इंच का OLED ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले और बाहर की ओर 6.4-इंच का कवर स्क्रीन मिलने के आसार हैं। पावर के लिए, इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,700mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।

बताया जा रहा है कि इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस रियर पैनल पर मिलेंगे। ये फोन प्रीमियम सेगमेंट में नया स्टेटमेंट बन सकता है। कंपनी इसे अक्टूबर के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing Phone 3a Pro अब तक सबसे सस्ते दाम में, Amazon सेल में दाम सुनकर चौंक जाओगे

Amazon Great Indian Festival 2025, 23 सितम्बर से शुरू हो चुकी है। शुरू होते ही स्मार्टफोन खरीदारों के लिए इस पर ज़बरदस्त डील्स आ गई हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन स्मार्टफोनों की तरफ आकर्षित कर रही हैं। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा में है Nothing Phone 3a Pro, जिसे अब पहले से काफी कम दाम …

ImageUpcoming Smartphones in August 2025 – अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

इस बारिश के मौसम में जहां एक ओर बादल जमकर बरस रहे हैं, वहीं स्मार्टफोन कंपनियां भी लगातार अपने नए-नए फोन्स लॉन्च कर रही हैं। जुलाई 2025 में कई शानदार स्मार्टफोन हमें देखने को मिले, और अब अगस्त में भी ये बारिश कुछ कम नहीं होने वाली। इस महीने Motorola, Google Pixel और Vivo जैसे …

Imageजुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में फिर तापमान बढ़ने वाला है, क्योंकि जुलाई 2025 का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होगा। जून 2025 में बहुत अधिक फोन लॉन्च नहीं हुए, लेकिन आने वाले महीने भारत में कई बड़े ब्रांड्स अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। Upcoming phones in July 2025 …

Imageअप्रैल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2025

अप्रैल 2025 स्मार्टफोन फैंस के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। इस महीने में कई बड़े ब्रैंड अपने नए और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं, जिनमें AI फीचर, अच्छे कैमरे के साथ साथ पिछले साल के मुकाबले में बड़ी बैटरी होने वाली है। अप्रैल 2025 में आने वाले स्मार्टफोन की सूची में iQOO …

Imageजून 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In June 2025

Upcoming Smartphones In June 2025 – जून 2025 में स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने इतने सारे फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रखी है, कि ये महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला। कोई ब्रांड फ्लैगशिप फोन लेकर आ रहा है, तो कोई मिड-रेंज के साथ सबको चौंकाने की तैयारी में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products