UPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • क्या हुआ: NPCI ने UPI पर MDR की दर तय कर दी है, जो 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगी
  • कितना: दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4%, और ₹75,000 या उससे ऊपर के हर पेमेंट पर अधिकतम ₹300
  • आप पर असर: शून्य। P2P और ₹2,000 तक के हर मर्चेंट पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं, और ऐप्स आपसे प्लेटफॉर्म फीस नहीं ले सकेंगे

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से सिर्फ कानूनी रास्ता खुला था, और दर एक कमेटी पर छोड़ दी गयी थी। हालांकि ये रकम आपसे नहीं ली जाएगी, क्योंकि MDR दुकानदार को मिलने वाली रकम में से कटता है, ग्राहक की जेब से नहीं।

आइये जानते हैं कि किस पेमेंट पर कितना MDR लगेगा और आप पर इसका क्या असर पड़ेगा।

ये पढ़ें: राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

किस पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा

रेलवे टिकट से म्यूचुअल फंड तक, हर श्रेणी की दर अलग है।

पेमेंट किस तरह का हैकितना MDR
दोस्त-परिवार को पैसा (P2P)कोई चार्ज नहीं
दुकान पर ₹2,000 तक (P2M)कोई चार्ज नहीं
दुकान पर ₹2,000 से ऊपर0.4%, अधिकतम ₹300
रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन, बिजली, पानी, पाइप गैसफ्लैट ₹5
म्यूचुअल फंड, शेयर, ब्रोकर0.02%, अधिकतम ₹300
ऑटोपे मैंडेट (SIP, बीमा, OTT)कोई चार्ज नहीं
छोटी दुकान, ₹1 लाख महीना से कम (P2PM)कोई चार्ज नहीं

दुकानदार को असल में इतना देना होगा:

  • ₹3,000 के बिल पर दुकानदार ₹12 देगा
  • ₹50,000 के पेमेंट पर ये रकम ₹200 होगी
  • ₹75,000 हो या ₹5 लाख, चार्ज ₹300 से ऊपर नहीं जाएगा

छोटी दुकान पर ₹2,000 से ऊपर भी चार्ज नहीं

छोटे दुकानदारों के लिए असली सीमा ₹2,000 नहीं है। जिस दुकानदार के खाते में UPI QR से महीने भर में ₹1 लाख तक आते हैं, वो P2PM श्रेणी में रहता है। ऐसे खाते पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर भी शून्य MDR रहेगा।

अगस्त में चर्चा 0.25% से 0.4% के बीच थी, और कमेटी ने ऊपर वाला आंकड़ा चुना, हालांकि ये डेबिट कार्ड के 0.90% MDR से आधे से भी कम है।

ये पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

Discuss

Be the first to leave a comment.