Vivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच करने वाली है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP प्राइमरी रियर कैमरा वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Vivo ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट Weibo पर पोस्ट करते हुए Vivo iQOO Neo 855 के लॉन्च की जानकारी दी है। Vivo ने बताया है कि कंपनी आने वाली 24 अक्टूबर को चीन के बीजिंग शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट में पावरफुल फोन Vivo iQOO Neo 855 को पेश किया जायेगा।

Vivo iQOO Neo के फीचर

Vivo iQOO Neo को हाल ही में TENNA साईट पर देखा गया है और अगर लिस्टिंग को सही माने तो फोन में आपको 6.41-इंच की FHD+ डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच, 91.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ मिल सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ लेटेस्ट लांच किया गया स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, X50 मॉडेम के अलावा 12GB तक की स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है।

Vivo iQOO Neo 855 be launch on 24 october with qualcomm snapdragon 855

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है जिसमे 48MP SonyIMX586 का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। सामने की तरफ आपको 12MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जायेगा। फ़ोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। अन्य फीचर में, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS+GLONASS, USB टाइप-C, NFC आदि दिए जायेंगे। फोन में आपको 4500mAh की बड़ी बैटरी 44W अल्ट्रा-फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

iQOO Pro 5G स्मार्टफोन के साथ Vivo उन कंपनियों में शामिल हो जाएगी जिनके पास 5G रेडी स्मार्टफोन हैं। Samsung ने हाल में ही Galaxy S10 5G और Galaxy Note 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने हाल में ही Mi MIX 3 5G और OnePlus ने OnePlus 7 Pro 5G स्मार्टफोन सलेक्टेड मार्केट में लॉन्च कर चुकी हैं। हालांकि Vivo ने फिलहाल ये साफ नहीं किया है कि कंपनी इस स्मार्ट फोन को ग्लोबल मार्केट में कब लॉन्च करेगी।

Related Articles

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageVivo iQOO Neo Racing एडिशन हुआ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 12GB रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

जुलाई महीने में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ विवो ने iQOO Neo को चीन में लांच किया था और अक्टूबर महीने में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ iQOO Neo SD855 एडिशन को लांच करने के बाद आज चीन में एक बार फिट Neo Racing एडिशन को स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ पेश कर दिया है …

ImageVivo iQOO Neo 3 जल्द होगा स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: कंपनी ने किया टीज़

दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 रेसिंग एडिशन के लॉन्च के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता अब नया iQoo Neo 3 फोन लॉन्च करने को लेकर तैयार है। Vivo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQoo Neo 3 को टीज करना शुरू कर दिया है। iQoo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने एक …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.