Vivo ने किये क्वैड पंचहोल डिस्प्ले डिजाईन के साथ पेटेंट फाइल: 3 अलग-अलग डिजाईन में होंगे कटआउट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में जिस तरह से फुल-स्क्रीन डिस्प्ले को लेकर होड़ लगी हुई है उसको देखते हुए vivo शुरू से ही काफी सक्रिय दिखाई देती है। पॉप-अप कैमरा, रोटेटिंग कैमरा सेटअप, के अलावा अलग-अलग तरह की नौच भी देखने को मिलती ही है। इसी क्रम में vivo द्वारा पेश किए 3 नए पेटेंट सामने आए है जिसमे अलग अलग नौच डिस्प्ले देखने को मिलती है तो चलिए इन्ही पेटेंट पर एक नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Vivo का लेटेस्ट पंच होल डिस्प्ले पेटेंट

विवो ने हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, चीन नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन के जरिये अपने नए क्वैड पंच होल कैमरा डिस्प्ले के नए पेटेंट को फाइल किया है। पेटेंट में 4 पंच होल कट आउट वाली अलग अलग डिस्प्ले देखने को मिलती है।

पेश किये गये अलग-अलग पेटेंट में आपको पंच होल अलग-अलग तरह से दिए गये है जिनमे से एक में Amazon Fire Phone की ही तरह चारों किनारों पर एक एक पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे पेटेंट में डिस्प्ले के ऊपर की तरफ आपको बायीं और दाई दोनों तरफ ड्यूल पंच होल डिजाईन देखने को मिल सकता है।

Vivo patents several quad punch-hole smartphone designs

इससे अलग आखरी पेटेंट में आपको स्क्रीन के दोनों तरफ अलग अलग ड्यूल कटआउट दिया गया होगा लेकिन इनका साइज़ काफी छोटा है जेसा Galaxy S10+ में देखने को मिलता है। पीछे की तरफ से भी कुछ इमेज सामने आई है जिसमे ट्रिपल कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिखाई देता है जो Vivo V15 जेसा दिखाई देता है।

अभी के लिए यह नहीं का जा सकता ही की कंपनी इन क्वैड कैमरा डिस्प्ले डिजाईन के साथ कब और कैसे अपनी डिवाइसों को मार्किट में पेश करती है। यह भी हो सकता ही की इन्ही कटआउट में कुछ एक्स्ट्रा सेंसर भी दिए जा सकते है जिनके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आने वाले महीनों में जैसे ही इनसे जुडी जानकारी सामने आएगी हम समय के साथ अपडेट देते रहेंगे।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageXiaomi लायेगा ड्यूल-पंच होल कैमरा वाला स्मार्टफोन; हो सकता है Mi Mix 4

पिछले साल में जिस तरह नौच डिस्प्ले को लोकप्रियता मिली है उसको देखते हुए स्मार्टफोन मेकरों ने उसके आकार में बदलाव किये और अब 2019 में अभी तक सैमसंग और हुवावे के द्वारा 3 स्मार्टफोन देखने को मिल चुके और उम्मीद यही है की पंच होल कैमरा सेटअप काफी बेहतर साबित होने वाला है। इसकी …

ImageVivo ने फाइल किये ड्यूल डिस्प्ले फोन के लिए 2 नए पेटेंट: क्या है इनमें खास?

Vivo अपने लेटेस्ट Nex 3 ड्यूल कर्व-डिस्प्ले को पेश करने वाला है लेकिन कंपनी अपने ड्यूल-डिस्प्ले सेगमेंट में भी काम कर रही है और इसका ताज़ा उदहारण है विवो द्वारा Nex 2 के बाद एक बाद फिर ड्यूल-डिस्प्ले के लिए फाइल किये गये 2 नए पेटेंट। सबसे पहले यह LetsGODigital द्वारा देखा गया है, Vivo …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

Discuss

Be the first to leave a comment.