Vivo T3 Pro 5G डिज़ाइन हुई टीज, 27 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo इस महीने अपना नया फ़ोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले फ़ोन के कई लीक्स सामने आये हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी शामिल हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Vivo T3 Pro 5G लॉन्च की तारीख साझा की है। खबरों के अनुसार इस फ़ोन को  Vivo T2 Pro 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे इसके स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च की तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo T3 Pro 5G लॉन्च की तारीख

कंपनी ने मीडिया इन्वाइट और Flipkart पर माइक्रोसाइट के माध्यम से इस फ़ोन के लॉन्च की तारीख साझा की है। फ़ोन अगले सप्ताह 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जायेगा, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। फ़ोन को ऑरेंज कलर में पेश किया जायेगा, हालाँकि इसके अतिरिक्त और भी कलर ऑप्शंस हो सकते हैं।

डिज़ाइन की बात करें, तो बैक पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है, बायीं ओर ऊपर की तरफ एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिल जाता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। आगे की तरफ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके मध्य में पंचहोल कटआउट मिल मिल जाता है।

ये पढ़े: iQOO Neo 10 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द होगी लॉन्च

Vivo T3 Pro 5G फीचर्स

फ़िलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी सामने नहीं आयी हैं, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार इस फ़ोन को iQOO Z9s Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फ़ोन Snapdragon 7 Gen 3 द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन में 3D curved AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

ये पढ़े: OPPO F27 5G भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

ImageVivo T3 Pro 5G रेंडर्स आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Vivo भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च करने वाला है, ये फ़ोन Vivo T2 Pro 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आये हैं। फ़ोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। आगे …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products