लॉन्च से पहले ही Vivo के इस फोन ने मचा दी धूम, इतनी कम कीमत में देगा धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में लगातार अपने फोन लॉन्च करने का सिलसिला शुरू कर दिया है, और जल्द ही कंपनी भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे Vivo T4 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। फोन को हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है, जिससे इसमें बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी सामने आयी है, इसके अतिरिक्त फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी सामने आयी है। आगे Vivo T4 Lite कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Housefull 5 OTT Release: इस महीने धमाल मचाएगी ये कॉमेडी फिल्म

Vivo T4 Lite इंडिया लॉन्च टीजर

Vivo T4 Lite Teaser

कंपनी जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है, और Flipkart माइक्रोसाइट के माध्यम से फोन का टीजर भी साझा किया गया है। हालांकि टीजर को “Coming Soon” के साथ पेश किया गया है, फिलहाल फोन के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आयी है। इसके अतिरिक्त, टीजर के अनुसार फोन को 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

Vivo T4 Lite फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 1,600 X 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1,000 nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU का उपयोग किया जा सकता है।

बैक पैनल पर हमें ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा रहा है, और इसमें हमें 15W या 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।फोन Android 15 पर रन हो सकता है।

कीमत की बात करें, तो इसे Vivo T3 Lite के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, जिसे 10,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत भी 11,000 के आस पास हो सकती है।

ये पढ़ें: अब Whatsapp से भी मिलेगा पैसा कमाने का मौका, जल्द शामिल होंगे ये खास फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

ImageLava के इस 5G फोन ने उड़ा दिए लोगों के होश, 8000 से कम कीमत में मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Lava ने भारत में अपना अफोर्डेबल 5G फोन Lava SHARK 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही टीज करना शुरू किया था। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको प्रीमियम ग्लासी बैक डिजाइन के साथ HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। आगे Lava SHARK 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस …

ImageOnePlus ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत देखकर आप भी चौंक जाएंगे

OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो अब तक के कमर्शियल स्मार्टफोनों में आने वालो सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। इसके साथ ही कंपनी …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

ImageVivo ने इतनी कम कीमत में लॉन्च कर दिया सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo ने भारत में आज अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस फोन की खास बात है, कि इसमें आपको 5 साल की बैटरी हैल्थ के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ इसमें आप 9.17 घंटे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products