Vivo V25 भारत में लॉन्च, लेकिन क्या कीमत कुछ ज़्यादा नहीं ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने Vivo V25 सीरीज़ का बेस मॉडल Vivo V25 5G भारत में आज लॉन्च किया है। फ़ोन में कलर बदलने वाला रियर पैनल है, जो रौशनी पड़ने पर अलग रंग में रिफ्लेक्ट करता है। इसके अलावा फ़ोन में Dimensity 900 चिपसेट, और 44W चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी हैं। इसका Pro वैरिएंट (Vivo V25 Pro) अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ है और वो एक काफी अच्छा स्मार्टफोन है, लेकिन बेस मॉडल V25 में मौजूद फीचरों के अनुसार उसकी कीमत थोड़ी ज़्यादा लगती है।

ये पढ़ें: Vivo V25 Pro रिव्यु: Nothing Phone (1) से बेहतर परफॉरमेंस ?

Vivo V25 5G कीमतें और उपलब्धता

Vivo V25 5G को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फ़ोन को आप नीले (Surfing Blue) और काले (Elegant Black) रंगों में Flipkart Big Billion Days Sale में खरीद पाएंगे।

  • 8GB+128GB – 27,999 रूपए
  • 12GB+256GB – 31,999 रूपए

Vivo V25 स्पेसिफिकेशन

Vivo V25 5G ओक्टा कोर Dimensity 900 चिपसेट पर काम करता है। इस चिपसेट के साथ हम पहले OnePlus Nord CE 2 5G जैसे फ़ोन भी देख चुके हैं, जो इसकी तुलना में सस्ते हैं। साथ ही इसका प्रेडेसर Vivo V23 5G Dimensity 920 चिपसेट के साथ आता है और एक अच्छा स्मार्टफोन है। तो ऐसे में अब Dimensity 900 के साथ 30,000 रूपए में ये थोड़ा ही सही, लेकिन महंगा लगता है। हालांकि स्पेसिफिकेशन इसमें भी आपको काफी अच्छे मिलते हैं।

V25 5G में 6.44-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। फ़ोन में 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज मौजूद है। साथ ही इसमें RAM एक्सपैंशन फ़ीचर भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज के हिस्से से 8GB रैम बढ़ा सकते हैं।

कैमरों की बात करें तो इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 64MP का प्राइमरी सेंसर, एक 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं है। सामने की तरफ इसमें 50MP का Eye AF सेल्फी सेंसर, पंच-होल कटआउट में मौजूद है। इसमें 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिसके साथ यहां 4500mAh बैटरी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageVivo V25 Pro रिव्यु: Nothing Phone (1) से बेहतर परफॉरमेंस ?

Vivo V25 Pro रिव्यु का संक्षिप्त विवरण: सम्पादक की रेटिंग: 3.75/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियां बेहतरीन प्राइमरी सेंसर पावरफुल चिपसेट 120Hz AMOLED डिस्प्ले 66W फ़ास्ट चार्जिंग खामियाँ ब्लोटवेयर ऑडियो जैक नहीं है Vivo फिर एक बार प्रसिद्ध मिड-रेंज V-सीरीज़ के साथ लौट आया है। कंपनी ने इस सीरीज़ में हर बार दो स्मार्टफोन …

Imageअगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

जून-जुलाई 2022 में हमने एक से बढ़कर एक फ़ोन देखे। OnePlus Nord 2T ने मिड-रेंज बाज़ार में अपना कदम रखा और नए ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing Phone (1) भी बाज़ार में उतारा गया। Moto G42 और Galaxy M13 व Galaxy F13 जैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल की प्रतियोगिता को बढ़ाते नज़र आये। लेकिन आने वाला महीना …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products