Vivo V50 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, इस तारीख को बेहतरीन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में अपने अगले मिड रेंज फोन Vivo V50 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को Vivo V40 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन के फीचर्स और कीमत से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक टीजर के माध्यम से Vivo V50 लॉन्च की तारीख साझा कर दी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F06 जल्द ही यूनिक डिजाइन के साथ 10,000 से कम कीमत पर बाजार में धूम मचाएगा

Vivo V50 लॉन्च की तारीख

कंपनी द्वारा साझा की गए Vivo V50 ऑफिशियल टीजर के अनुसार कंपनी इस फोन को 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने जा रही है। लीक्स के अनुसार फोन को Rose Red, v, और Titanium Grey इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

कीमत की बात करें, तो पिछले लीक्स के अनुसार इस फोन को 35,000 रुपए से 40,000 रुपए की कीमत पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Vivo V50 फीचर्स

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में हमें 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 7 gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 12GB LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी जा सकती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP68/69 रेटिंग के साथ नया डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल सकता है। फोन 7.4mm पतला हो सकता है।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageVivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Vivo ने हाल ही में Vivo V50e के इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। इसी के साथ फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आयी थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील कर दी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products