200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी भी दी है, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाती है।

कीमत और उपलब्धता

vivo V70 FE को भारत में तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • 8GB + 128GB: ₹37,999
  • 8GB + 256GB: ₹40,999
  • 12GB + 256GB: ₹44,999

यह फोन Northern Lights Purple और Monsoon Blue कलर में आता है। इसकी प्री-बुकिंग आज से Amazon, Flipkart और vivo की वेबसाइट पर शुरू हो गई है, जबकि सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी।

vivo V70 FE: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

vivo V70 FE में 6.83-inch का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM के साथ आता है।

कैमरा इसकी सबसे बड़ी highlight है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) दिया गया है, साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 4 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के अपडेट्स देने का वादा कर रही है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन IP68/IP69 rating के साथ आता है, यानी पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products