Vivo ने हाल ही में अपनी Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में Vivo X200 Ultra को शामिल करने वाली है। इस फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: realme 14 Pro+ 5G कैमरा फीचर्स रिवील, मिलेगी DSLR लेवल की फोटोग्राफी
Vivo X200 Ultra डिज़ाइन लीक
इस फ़ोन से सम्बंधित जानकारी @JohnnyManuel_89 द्वारा अपने आधिकारिक X(ट्वीटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में अन्य मॉडल्स की तरह ही Zeiss लोगो के साथ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसमें टेक्सचर्ड फिनिश का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले के साथ कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Vivo X200 Ultra फीचर्स
टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन में 6.82 इंच का 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 24GB LPDDR5X RAM और 2TB UFS 4.0 स्टोरेज को शामिल किया जा सकता है।
बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT818 प्राइमरी कैमरा, 85mm फोकल लेंथ के साथ 200 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल LYT818 70mm मैक्रो टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, IR blaster, और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शंस को शामिल किया जा सकता है। फ़ोन IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ लॉन्च हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।