8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मात्र 17,500 रूपए में लॉन्च हुआ Vivo Y35

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज भारत में एक नया किफ़ायती स्मार्टफोन Vivo Y35 लॉन्च किया है। हालांकि ये एक 4G स्मार्टफोन है, लेकिन इसमें कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं, जैसे कि 44W की चार्जिंग, 8GB+256GB की स्टोरेज, 50MP प्राइमरी कैमरा इत्यादि। भारत में ये फ़ोन एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है और ये ऑफलाइन बाज़ार में भी रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: 15,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

कीमतें व उपलब्धता

Vivo Y35 को भारत में काले (Agate Black) और सुनहरे (Dawn Gold) रंगों में पेश किया गया है। और इस स्मार्टफोन को आप आज से ही ऑनलाइन Amazon और vivo.com और स्टोरों पर खरीद सकते हैं। फ़ोन ें केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट सामने आया है।

  • 8GB+ 258GB – 18,499 रूपए।
  • ऑफलाइन बाज़ार – ICICI बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्डों के साथ इस पर 1000 रूपए का कैशबैक आपको मिल सकता है
  • ऑनलाइन बाज़ार – HDFC क्रेडिट व डेबिट कार्ड द्वारा खरीदने पर 750 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo Y35 स्पेसिफिकेशन

Vivo Y35 अफोर्डेबल रेंज में आया एक 4G स्मार्टफोन है, जो ओक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम के साथ आपको 8GB वर्चुअल रैम का भी विकल्प मिलेगा और 256GB स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा सकते हैं

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 6.58-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है। वैसे इस कीमत पर कुछ स्मार्टफोनों में आपको AMOLED स्क्रीन भी मिल सकती है, लेकिन फिर वहाँ रिफ्रेश रेट स्टैण्डर्ड होती है। जबकि ये फ़ोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा।

ये पढ़ें: Redmi Note 11SE Vs Realme 9i 5G : अभी लॉन्च हुए इन दोनों किफ़ायती फोनों में कौन-सा बेहतर

कैमरा डिपार्टमेंट में यहां 50MP प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 2+2 MP के डेप्थ और मैक्रो सेंसर मिलेंगे। फ़ोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है, लेकिन कंपनी ने यहां इस कीमत पर भी वॉटरड्रॉप नौच दी है, जो कि इसमें एक कमी के रूप में दिखती है, क्योंकि इस कीमत पर अब लगभग सभी फ़ोन पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं।

Vivo Y35 में Android 12 बेस्ड Funtouch OS 12 मौजूद है। साथ ही फ़ोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ये फ़ोन मात्र 34 मिनटों में 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। अन्य फीचरों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, USB टाइप-से ऑडियो, ब्लूटूथ 5.0, शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products