Vivo का 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर बुकिंग शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपना Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन 6.77 इंच के 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, और इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। आगे Vivo Y400 Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: आप भी तुरंत करें ये काम, 16 बिलियन से भी ज्यादा लोगों का डेटा हो गया लीक

Vivo Y400 Pro 5G कीमत और उपलब्धता

फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB स्टोरेज: 24,999 रुपए
  • 8GB+256GB स्टोरेज: 26,999 रुपए
Vivo Y400 Pro 5G colors

ये फोन Freestyle White, Fest Gold और Nebula Purple इन तीन रंगों में पेश किया गया है। फिलहाल इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गई है, फोन की बिक्री 27 जून, 2025 से शुरू होगी, इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

फोन पर 10% कैशबैक ऑफर मिल रहा है, और TWS 3e ANC के साथ बंडल डील भी मिल रही है। फोन को आप जीरो डाउनपेमेंट पर 10 महीने तक की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Vivo Y400 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.77 इंच का FHD कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FuntouchOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS2.2 स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX 882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये IP65 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE में होंगे ये खास बदलाव, रेंडर आए सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 18 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके बारे में चर्चा अभी से तेज़ हो चुकी है। वजह सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि वो संतुलन है जिसे Apple हर बार साधने की कोशिश करता है, यानि नई टेक्नोलॉजी देना, लेकिन कीमत को बहुत ज़्यादा डरावना न बनने देना। हालिया रिपोर्ट्स में …

Imagevivo X200T भारत में लॉन्च: Dimensity 9400+, 6200mAh बैटरी और 3x ZEISS कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह फोन X200 सीरीज़ का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस शामिल है। सभी कैमरे ZEISS ट्यूनिंग के साथ आते हैं। फोन …

Imageलॉन्च से पहले ही Vivo के इस फोन ने मचा दी धूम, इतनी कम कीमत में देगा धांसू फीचर्स

Vivo ने भारत में लगातार अपने फोन लॉन्च करने का सिलसिला शुरू कर दिया है, और जल्द ही कंपनी भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने वाला है, जिसे Vivo T4 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। फोन को हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है, …

ImageVivo V60e जल्द होगा भारत में लॉन्च: मिड-रेंज दाम में 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला पहला Vivo फोन

Vivo भारत में अपना अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V60e जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इसकी चर्चायें काफी समय से इंटरनेट पर हो रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने इस पर मोहर भी लगा दी है। Flipkart और Vivo India की वेबसाइट पर फोन का माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिसमें इसके डिज़ाइन और ज़बरदस्त …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products