फोन खरीदते समय Touch Sampling Rate का रखें ध्यान, बड़े ही काम का है ये फीचर, जानें Refresh Rate से क्यों है अलग?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी फोन खरीदने जाते हैं, तो फोन के डिस्प्ले की साईज, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस ही देखते हैं, कभी सोचा है, कि फोन में Touch Sampling Rate क्या होता है? और इसका की फायदा मिलता है। दरअसल, ये बहुत काम की चीज है, और इससे आपको टच रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा मिलता है। इस लेख में हमनें Touch Sampling Rate क्या है? और Touch Sampling Rate और Refresh Rate में अंतर बताया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब पटना और चंडीगढ़ में भी VI 5G सर्विस शुरू, आज से ही इस कीमत पर मिलेगा लाभ

Touch Sampling Rate क्या है?

ये डिस्प्ले से संबंधित फीचर है, जिसे हर्ट्ज में मापा जाता है। डिस्प्ले को स्मूद बनाने में इसकी भी अहम भूमिका होती है, आसान शब्दों में कहें, तो इसका अर्थ है, कि जब भी आप स्क्रीन पर कहीं टच करते हैं, तो ये कितनी तेजी से उसका रिस्पॉन्स करता है, या एक सेकंड में यूजर के टच इनपुट को रीड किया जा सकता है।

बाजार में 180Hz से 1000Hz तक Touch Sampling Rate वाले फोन उपलब्ध है, ये जितना ज्यादा होता है, उतना ही टच करने में क्विक रिस्पॉन्स मिलता है। ये खास कर गेमिंग के दौरान बड़े काम आता है, इसलिए यदि आप गेमिंग फोन देख रहे हैं, तो आपको चिपसेट, थर्मल मैनेजमेंट, और रिफ्रेश रेट के अतिरिक्त Touch Sampling Rate पर भी नजर डालना जरूरी है।

Touch Sampling Rate और Refresh Rate में अंतर

दोनों ही डिस्प्ले के फीचर्स हैं, और दोनों ही हर्ट्ज यूनिट में मापे जाते हैं। हालांकि दोनों ने अंतर होता है। Touch Sampling Rate का मतलब तो आपको हमनें ऊपर बता ही दिया है, कि जब भी आप स्क्रीन पर कहीं टच करते हैं, तो ये कितनी तेजी से उसका रिस्पॉन्स करता है, एक सेकंड में यूजर के टच इनपुट को कितनी तेजी से रीड करता है।

वहीं Refresh Rate का मतलब है, कि स्क्रीन फोन की स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार रिफ्रेश होती है, या स्क्रीन पर फ्रेम्स कितनी बार रिफ्रेश होती है। बाजार में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट से लेकर 165Hz रिफ्रेश रेट वाले फोन मिल जाएंगे। जितना ज्यादा रिफ्रेश रेट होगा, डिस्प्ले में उतनी ही ज्यादा स्मूदनेस देखने को मिलेगी, खास कर ये गेमिंग और स्क्रोलिंग के समय ज्यादा फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

तो अब आपको समझ आ ही गया होगा कि जब भी कोई फोन लेना चाहते हैं, तो डिस्प्ले के इन दो फीचर्स का ध्यान जरूर रखें। हालांकि, ज्यादा रिफ्रेश रेट पर डिस्प्ले सेट करने से बैटरी भी जल्दी खत्म होती है, तो आप इसे जरूरत न होने पर कम रिफ्रेश रेट पर सेट कर सकते हैं, और गेमिंग के दौरान ज्यादा रिफ्रेश रेट पर सेट कर सकते हैं। 1000Hz टच सैंपलिंग रेट वाला फोन लेने का सोच रहे हैं, तो 28 मार्च को ही CMF Phone 2 Pro लॉन्च हुआ है, जिसमें 1000Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिल रहा है।

ये पढ़ें: OnePlus 13s जल्द मचाएगा भारत में धूम इस चिपसेट के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

ImageNothing Phone 4a सीरीज़: कंपनी का अगला मिडरेंज फोन लॉन्च से पहले क्यों चर्चा में है

Nothing ने अभी अपने अगले स्मार्टफोन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी के इशारों से साफ है कि कुछ नया जल्द आने वाला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर Nothing की ओर से एक छोटा सा टीज़र शेयर किया गया, जिसमें सिर्फ “a” अक्षर दिखाया गया है और साथ में लिखा है …

Discuss

Be the first to leave a comment.