जाने कैसे करे Airtel Wi-Fi Calling सर्विस का इस्तेमाल: साथ ही जाने इसके फायदे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Airtel ने कल इंडिया में अपने ब्रॉडबैंड और Xstream Fibre नेटवर्क यूजर के लिए Wi-Fi कालिंग फीचर को पेश कर दिया है। इस सर्विस को पेश करने वाली एयरटेल पहली टेलिकॉम सर्विस है क्योकि यह इंडिया में पहली VoWi-Fi या Wi-Fi आधारित VoIP टेक्नोलॉजी सर्विस है। इसके इस्तेमाल से यूजर को बेहतर इंनडोर कवरेज के साथ बेहतर कॉल क्वालिटी प्राप्त होगी। अभी के लिए यह सर्विस Delhi NCR एरिया में शुरू की गयी है तो धीरे धीरे पूरे देश में रोल-आउट की जाएगी।

तो चलिए जानते है क्या आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है?

कम्पेटिबल डिवाइसें

  • iPhone SE, 6s, 6s Plus, 7, 7 Plus, 8, 8 Plus, X, Xs, Xs Max, XR, 11, 11 Pro, 11 Pro Max
  • OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, 7T, 7T Pro
  • Poco F1, Redmi K20, K20 Pro
  • Samsung Galaxy J6, Galaxy On6, Galaxy M30s, Galaxy A10s

VoWi-Fi क्या है?

Airtel VoWi-Fi calling

अगर सीधे शब्दों में कहे तो VoWi-Fi कॉल्स, मैसेज और MMS के आदान-प्रदान के लिए इन्टरनेट का इस्तेमाल करता है। जिसमे आपको Wi-Fi के जरिये आप वौइस् कालिंग का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह सर्विस मौजूद एयरटेल सिम के साथ आपके डिफ़ॉल्ट डायलर एप्प के साथ काम करता है। साथ ही यहाँ मैसेज भी बिना किसी 3rd पार्टी एप्प के भेजे जा सकते है। आप अपने Wi-Fi की मदद से उन सभी यूजर को लांच कर सकते है जो Airtel सिम का इस्तेमाल करते है। नेटवर्क की इसमें कोई लिमिट नहीं है मतलब 2G/3G/4G/VoLTE/Wi-Fi किसी भी नेटवर्क के साथ यह काम करेगी।

रिलायंस के जिओ की वजह से इंडियन यूजर काफी दिनों पहले ही VoLTE सर्विस से वाकिफ हो चुके है। इसमें डाटा नेटवर्क का इस्तेमाल होता है जबकि VoWi-Fi में आप Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। यह दोनों ही सर्विस एक साथ काम कर सकती है यानि की अगर Wi-Fi डिसकनेक्ट हो जाता है तो डाटा नेटवर्क पर कॉल जरी रहेगी।

VoWi-Fi / Wi-Fi कॉलिंग के फायदे

Airtel Wi-Fi calling

जैसा ही एयरटेल ने बताया है यूजर को इस सर्विस से फायदे होंगे:

  • अपने सामान्य एयरटेल नंबर का इस्तेमाल करने, कोई एक्स्ट्रा प्लान्स, पैक या 3rd पार्टी एप्प का इस्तेमाल ना करना
  • मोबाइल सिग्नल के बिना भी कॉलिंग
  • जितना स्ट्रोंग Wi-Fi नेटवर्क होगा उतना ही बेहतर कॉल क्वालिटी होगी

तो कैसे करे Airtel Wi-Fi कॉलिंग का इस्तेमाल?

नोट: इस सर्विस का इस्तेमाल आपकी डिवाइस पर काफी निर्भर करता है। हर ब्रांड के लिए यह स्टेप्स कुछ अलग भी हो सकते है।

  • अगर आप सैमसंग फोन को इस्तेमाल करते है तो क्विक सेटिंग्स पैनल पर जाएँ और WiFi कॉलिंग को ऑन करे।
  • शाओमी यूजर इसके लिए सबसे पहले जाये डिवाइस की सेटिंग पर >> सिम कार्ड एंड मोबाइल नेटवर्क >> एयरटेल >> make Call Using Wifi को ऑन करे।
  • OnePlus की डिवाइसों में भी आप सेटिंग्स के तहत मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन के अंदर जाकर Sim 1 या 2 सेलेक्ट करके WiFi कॉलिंग को ऑन कर सकते है।
  • अगर आप iPhone यूजर है तो सबसे पहले जाएँ सेटिंग्स >> मोबाइल डाटा >> WiFi कॉलिंग।

नोट:- इसी साथ बेहतर एक्सपीरियंस के लिए आप ध्यान रखे की VoLTE और VoWiFi ये दोनों ही ऑप्शन ऑन हो।

एयरटेल के अलावा रिलायंस जिओ से जुडी जानाकरी भी सामने आई थी की जिओ भी इस सर्विस के लिए टेस्टिंग कर रहा है। अब एयरटेल ने जब इस सर्विस को लांच कर दिया है तो उम्मीद है की रिलायंस भी जल्द ही इस सर्विस को पेश कर देगी।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Imageजाने कैसे और किन फ़ोनों में कर सकते है Jio Wi-Fi Calling सर्विस का इस्तेमाल: साथ ही जाने इसके फायदे

Airtel ने पिछले दिनों इंडिया में अपने ब्रॉडबैंड और Xstream Fibre नेटवर्क यूजर के लिए Wi-Fi कालिंग फीचर को पेश किया था। और इसके तुरंत बाद Jio ने भी इंडिया में अपनी Wifi Calling सर्विस को भी लांच कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह सर्विस कुछ महीनो से टेस्टिंग में थी और अब सभी …

ImageAirtel ने शुरू की Google Assistant आधारित डिजिटल कस्टमर केयर सर्विस; जाने कैसे करे इसका इस्तेमाल

टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel ने गूगल के साथ साझेदारी के तहत अपने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक आकर्षक कदम उठाया है। एयरटेल ने AI आधारित कस्टमर सर्विस की शुरुआत की है जहाँ पर ग्राहकों को अपने अकाउंट के प्रति तुरंत जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस गूगल अस्सिस्टेंट आधारित सर्विस की सहायता से …

ImageJio का नया कमाल – अब विदेश में भी फ्री मिलेंगे SMS, बिना Roaming के

Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम …

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products