भारत पाक युद्ध से बंद हुआ इंटरनेट, तो भी चलेगा Whatsapp, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Operation Sindoor के बाद से ही भारत पाक के युद्ध की स्थिति बन रही है, और यदि युद्ध हुआ तो बिजली और इंटरनेट जैसी कई सुविधाएं, बंद हो जाएगी। हालांकि, Whatsapp के खास फीचर की वजह से आप इंटरनेट बंद होने पर भी Whatsapp पर अपने रिश्तेदारों से बात कर पाएंगे, लेकिन उसके लिए आपको पता होना चाहिए, कि Whatsapp Proxy फीचर क्या है? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं, कि Proxy क्या होती है, और आप इसे कहां से ले सकते हैं?

ये पढ़ें: realme का ये फोन देगा 6 घंटों की 120fps स्टेबल गेमिंग, 27 मई को हो रहा भारत में लॉन्च

Whatsapp Proxy फीचर क्या है?

Whatsapp ने कुछ समय पहले ही अपने एप में Proxy फीचर को शामिल किया है। इस फीचर को उन लोगों के लिए शामिल किया गया था जो Whatsapp बैन होने की वजह से उसका उपयोग नहीं कर पाते थे, लेकिन इसके आने के बाद आप किसी और देश की proxy सेट करके Wahtsapp का उपयोग कर सकते हैं।

इसी तरह जब किसी देश में कहीं पर दंगे या जंग की वजह से वहां के IP एड्रेस के लिए इंटरनेट या Whatsapp को ब्लॉक कर दिया जाता है, तब आप Whatsapp Proxy फीचर का उपयोग करके Whatsapp को चला सकते हैं।

Proxy क्या होती है?

ये एक तरह का गेटवे या सर्वर होता है, जो क्लाइंट को मुख्य सर्वर से जोड़ता है, इससे जुड़ने के बाद आपके फोन का जो IP होता है, वो छुप जाता है, और जिस सर्वर से आप कनेक्ट हुए है, वो IP दिखने लगता है। इससे यूजर की प्राइवेसी की सुरक्षा बनी रहती है।

किसी स्थिति में किसी वेबसाइट या इंटरनेट ऑपरेटर द्वारा आपके IP को ब्लॉक कर दिया गया है, तो आप Proxy का उपयोग करके उसका एक्सेस वापस ले सकते हैं।

Whatsapp Proxy कहां से लें?

इंटरनेट पर Proxy के लिए कई वेबसाइट्स उपलब्ध है, इनमें से कुछ फ्री हैं, और कुछ के लिए आपको थोड़े बहुत पैसे खर्च करना होते हैं। इसके लिए आपको बस Google पर “Proxy” लिख के सर्च करना है, और आपकी स्क्रीन पर फ्री Proxy की लिस्ट आ जाएगी।

बिना इंटरनेट Whatsapp कैसे चलाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp ओपन करें।
  • अब दाईं ओर ऊपर की तरफ बनें तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • मेनू खुलेगा, यहां “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Storage and data” वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Proxy” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Set-up Proxy” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Proxy Host” वाले बॉक्स में Proxy डालें, और नीचे राइट के निशान पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद आपका Wahtsapp उस सर्वर से कनेक्ट हो जाएगा, और आप Whatsapp का उपयोग कर पाएंगे। कंपनी का कहना है, कि Proxy का उपयोग करने के बाद भी आपकी चैट्स सुरक्षित रहेगी।

ये पढ़ें: True ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageWhatsapp पर Fake GPS Location भेज के करें प्रैंक, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अक्सर हम कहीं बाहर होते हैं, और किसी को घर का बताने पर वो हमसे हमारी लोकेशन मांग ले तो फंस जाते हैं, क्योंकि करंट और लाइव लोकेशन में हम जहां होते हैं, वहां की लोकेशन आती है। लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है, अब आप किसी को भी सीधे Whatsapp या …

Imageअब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय नोटिफिकेशन नहीं होंगे रिकॉर्ड, बस करें ये छोटा सा काम

आप भी यूट्यूब या किसी भी कारण से अपने फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग करते समय बार बार नोटिफिकेशन आने से वो रिकॉर्डिंग खराब हो जाती है, तो आप आसानी से इस चीज से छुटकारा पा सकते हैं, इसके लिए बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आगे इस लेख में …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Discuss

Be the first to leave a comment.