WhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर पर भी आधे बिलियन से भी ज़्यादा बार इसे डाउनलोड किया गया है।

इसके अलावा पिछले कुछ महीनों से इस ऐप पर लगातार अपडेट और कुछ नए फ़ीचर भी मिल रहे हैं, जिनसे ये लगातार ख़बरों में भी बनी हुई है। साथ ही अब कंपनी इस पर और नए फ़ीचर देने के लिए काम कर रही है। WhatsApp पर आने वाले दिनों में कुछ और नए फ़ीचर भी आपको मिल सकते हैं, जिनसे इस ऐप को इस्तेमाल करने में और मज़ा आएगा और सुविधा भी मिलेगी। आइये जानते हैं कि वो क्या फ़ीचर हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp चैट लीक होने से परेशान बॉलीवुड स्टार्स; क्या फ़ोन के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर पाना संभव?

1. मैसेज को डिलीट करने के लिए टाइम लिमिट को बढ़ाना

WhatsApp अब भी आपको मैसेज डिलीट करने का विकल्प देता है.इसमें आप एक ‘अपने स्क्रीन पर डिलीट करें (delete for yourself) चुन सकते हैं, जिसकी कोई समय की अवधि नहीं है। वहीँ दूसरा, दोनों के चैटिंग विंडो से डिलीट करना (delete for everyone) चुन सकते हैं, लेकिन ये विकल्प केवल मैसेज भेजने के 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकंड बाद तक ही उपलब्ध होता। अब रिपोर्ट ये बताती हैं कि WhatsApp इस समय की अवधि को बढ़ाने पर काम कर रहा है और आसार हैं कि ये लिमिट अब 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकंड से बढ़कर 7 दिन और 8 मिनट की हो जाये। ये फ़ीचर थोड़े समय बाद उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो सकता है।

2. ऑडियो मैसेज के लिए प्लेबैक कंट्रोल

WhatsApp Features

हाल ही में WhatsApp पर वौइस् मैसेज के लिए 1.5x और 2x प्लेबैक स्पीड विकल्प जोड़े गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही ये फ़ीचर इस ऐप पर ऑडियो मैसेज के लिए उपलब्ध होगा। ज़्यादातर ऑडियो मैसेज फॉवर्ड किये जा रहे वॉइस मैसेज ही होते हैं। ये फ़ीचर भी फिलहाल WhatsApp द्वारा टेस्टिंग में है।

ये पढ़ें: WhatsApp पर जल्दी ही आएगा नया फ़ीचर – तस्वीर को स्टीकर बनाकर भेज पाएंगे उपयोगकर्ता

3. WhatsApp में कुछ चुनिंदा कॉन्टैक्ट से अपना लास्ट सीन (Last Seen) छुपाना

फिलहाल आप WhatsApp पर अपने स्टेटस को कुछ कॉन्टैक्ट से छुपा सकते हैं। लेकिन आगे चलकर आपके ये विकल्प भी मिलेगा कि अगर आप कुछ चुनिंदा कॉन्टैक्ट से अपना लास्ट सीन (Last Seen) और प्रोफाइल पिक्चर भी छुपाना चाहें, तो आप ऐसा कर सकते हैं। कुछ बीटा वर्ज़न पर ये नया फ़ीचर देखा भी गया है। आसार हैं कि जल्दी ही ये सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो।

4. किसी भी कॉन्टैक्ट की इन्फो स्क्रीन के लिए नयी UI

WhatsApp में जहां आपको किसी भी कॉन्टैक्ट (contact) की पूरी जानकारी स्क्रीन पर नज़र आती है, उस स्क्रीन पर भी आपको जल्दी ही नयी UI भी नज़र आएगी। इसमें प्रोफाइल पिक्चर का आकार बदल सकता है और नीचे आपको उसका नाम, फ़ोन नंबर और लास्ट सीन स्टेटस नज़र आएगा। ये फ़ीचर इस समय काफी बीटा टेस्टरों के लिए लाइव है और जल्दी ही इसका फाइनल वर्ज़न सभी के लिए रिलीज़ किया जा सकता है।

5. WhatsApp में स्टीकरों को कस्टमाइज़ कर पाएंगे

A few days back, अभी हाल ही में WhatsApp ने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए WhatsApp web पर अपने खुद के स्टीकर बनाने का नया फ़ीचर जोड़ा है। इसकी सहायता से आप सीधे ऐप में ही स्टीकर बना सकते हैं, इसके लिए इसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेने की ज़रुरत नहीं है। अब खबर ये है कि ये मैसेज ऐप जल्दी ही इस फ़ीचर को वेब ऐप के बाद मोबाइल ऐप पर भी डालने वाली है। इस बार की पुष्टि खुद कंपनी द्वारा भी की जा चुकी है।

ये पढ़ें: WhatsApp पर किसी नंबर को बिना Save किये कैसे करें चैटिंग

6. WhatsApp में बिल्ट-इन फोटो एडिटर

हाल ही में WhatsApp Web के कुछ उपयोगकर्ताओं को ऐप में एक फोटो एडिटर को जोड़ने का अपडेट आया है। कंपनी ने भी ये साफ़ कर दिया है कि ये एक नया फ़ीचर है, जिसके साथ आप तस्वीर में टेक्स्ट, स्टीकर और इमोजी जोड़ सकते हैं। साथ ही तस्वीर को क्रॉप या रोटेट भी कर सकते हैं।

तो ये हैं WhatsApp पर जल्दी ही आने वाले नए फ़ीचर। हालांकि सभी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनमें से आपको सबसे ज़्यादा किसका इंतज़ार है, आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Image2022 में आपको अपने WhatsApp अकाउंट में मिलेंगे ये नए और दिलचस्प फीचर

Meta की मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल काफी तब्दीलियाँ देखने को मिल सकती हैं। 2022 में इस एप्लीकेशन में प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, इत्यादि से सम्बंधित कई नए फीचरों पर कंपनी काम कर रही है। पिछले साल में कंपनी ने डेस्कटॉप पर वीडियो कॉलिंग, फोटो व वीडियो को मिटा देने जैसे कई फ़ीचर दिए …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Discuss

Be the first to leave a comment.