रातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का कोई फीचर नहीं चलता। भारत के यूज़र्स भी इसमें शामिल थे, और किसी को पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली।

कंपनी ने इस पर जो कहा, वो इस पूरे मामले की सबसे अहम बात है। WhatsApp के प्रवक्ता के अनुसार, “हम लगातार उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं जो हमारी सर्विस का गलत इस्तेमाल करते हैं, और बाकी यूज़र्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट बैन करते हैं। कभी-कभी इसमें हमसे गलती हो जाती है, और अगर ऐसा होता है तो हम उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते हैं।” कंपनी ने ये भी बताया है कि प्रभावित अकाउंट बहाल करने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp Web पर कॉलिंग फीचर शुरू: बिना ऐप डाउनलोड किये लैपटॉप पर ऐसे करें वीडियो कॉल

असल सवाल यही है। जब कंपनी खुद मान रही है कि उसका फैसला गलत हो सकता है, तो सज़ा पहले और जांच बाद में क्यों होती है? WhatsApp ने अब तक नहीं बताया है कि गड़बड़ी की वजह क्या थी, कितने लोग प्रभावित हुए, या किन देशों में असर पड़ा। जिन यूज़र्स ने अपील की, उन्हें भी वही 24 घंटे वाला सामान्य जवाब मिलता रहा।

भारत में ये बात और भारी पड़ती है। यहां WhatsApp सिर्फ बातचीत का ज़रिया नहीं है। बैंक के मैसेज, स्कूल के ग्रुप, दुकान के ऑर्डर और दफ्तर की पूरी बातचीत इसी पर चलती है। 24 घंटे का ब्लॉक किसी के लिए थोड़ी असुविधा है, और किसी के लिए पूरे एक दिन का कारोबार।

हमारे अनुसार असली दिक़्क़त बैन नहीं है, स्पैम और गलत इस्तेमाल रोकना कंपनी का काम ही है। दिक़्क़त ये है कि गलती कंपनी के सिस्टम की हो और इंतज़ार यूज़र करे, वो भी ये जाने बिना कि उसने किया क्या था। 3 अरब से ज़्यादा लोग जिस ऐप पर टिके हैं, वहां “कभी-कभी गलती हो जाती है” कहकर आगे बढ़ जाना काफी नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageNetflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

Netflix ने चुपके से एक नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है, और इसका असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो एक ही अकाउंट को पूरे घर या दोस्तों के साथ शेयर करते आए हैं। 15 जून 2026 से कंपनी ने यह बदलाव धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू किया है, और अब यह ज़्यादा …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products