WhatsApp का नया Message Translations फीचर: अब चैट में नहीं अटकेगी भाषा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या कभी आपको WhatsApp पर कोई मैसेज मिला है जिसे समझने के लिए Google Translate खोलना पड़ा हो? अब ऐसा झंझट खत्म होने वाला है। WhatsApp ने नया Message Translations फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी चैट को रियल-टाइम में ट्रांसलेट कर देगा।

WhatsApp के मुताबिक यह फीचर 1:1 चैट्स, ग्रुप्स और Channels सभी जगह काम करेगा। बस मैसेज को long-press करके “Translate” चुनिए और भाषा सेलेक्ट कर लीजिए। खास बात ये है कि सारे translations on-device होते हैं, यानि आपकी प्राइवेसी भी पूरी तरह से सुरक्षित है और WhatsApp खुद भी इन मैसेज को नहीं देख सकता।

WhatsApp Message Translations

Android और iPhone में इस नए फीचर को लेकर क्या फर्क है?

  • Android यूज़र्स के लिए ये फिलहाल English, Hindi, Spanish, Portuguese, Russian और Arabic भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • iPhone यूज़र्स को थोड़ी और सुविधा मिलेगी, क्योंकि WhatsApp iOS पर 19+ भाषाओं का सपोर्ट है।
  • Android में एक और फायदा ये है कि आप चाहें तो पूरे चैट थ्रेड में ऑटो ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं, जिससे हर नया मैसेज बिना किसी मैन्युअल एक्शन के अपने आप ट्रांसलेट होता रहेगा।

ये पढ़ें: Amazon सेल में GST बचत का बड़ा धमाका: AC और टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

मेरी राय में ये फीचर WhatsApp के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर भाषाओं की रुकावट आने के कारण कनेक्ट नहीं कर पाते। लेकिन अब चाहे दोस्त रूस में हो या कोई ग्रुप में अरबी भाषा में मैसेज कर रहा हो, आपको समझने के लिए अलग से मेहनत करने की ज़रुरत नहीं है।

WhatsApp पिछले कुछ महीनों से लगातार AI-powered features ला रहा है, जैसे Meta AI Writing Help on WhatsApp। इससे साफ है कि प्लेटफॉर्म अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट कम्युनिकेशन प्लैटफॉर्म बनने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। मेरा मानना है कि जो लोग cross-border communication करते हैं, चाहे बिज़नेस हो या दोस्ती, उनके लिए ये फीचर बहुत उपयोगी है।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक: OPPO Find X9 और Find X9 Pro के डिज़ाइन, व फीचर्स ने मचा दी हलचल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageJio का नया कमाल – अब विदेश में भी फ्री मिलेंगे SMS, बिना Roaming के

Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

Imageएक्सक्लूसिव: भारत में इस महीने आ रहा vivo का नया फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी जानकारी

मोबाइल इंडस्ट्री को कवर करते हुए पिछले एक दशक में हमने देखा है कि “mid-range” सेगमेंट अब सिर्फ समझौते वाला विकल्प नहीं रहा, बल्कि यह एक असली मुकाबले का मैदान बन चुका है। समय-समय पर कुछ ऐसे फोन सामने आते हैं जो सिर्फ इस रेस में शामिल नहीं होते, बल्कि यह भी तय करते हैं …

Discuss

Be the first to leave a comment.