WhatsApp Multi Account Feature :एक फोन पर चला सकेंगे 2 एकाउंट, बीटा वर्जन की टेस्टिंग जारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp यूज़र को एक ही फोन पर जल्द ही दो एकाउंट चलाने की अनुमति देगा। कंपनी Android ऐप पर Multi Account फीचर लाने के बेहद करीब है। फिलहाल, इसकी टेस्टिंग चल रही और जल्द ही इसे रोलआउट कर दिया जाएगा। वैसे भी, भारत में दो सिम वाले स्मार्टफोन ज्यादातर इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में यूज़र चाहते हैं कि वे एक ही फोन पर दो WhatsApp एकाउंट चला सकें, जिसकी अनुमति उन्हें जल्द ही मिल सकती है। आइए जानते हैं WhatsApp Multi Account Feature के बारे में।

ये पढ़ें: Moto G84 vs Realme 11 vs OnePlus Nord CE 3 Lite: कौन है किससे बेहतर, जानते हैं सबकुछ

WABetaInfo एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी WhatsApp सेटिंग के साथ एक मल्टी एकाउंट का फीचर देने वाली है। यह नया अपेडट शुरुआती चरण में Android बीटा यूज़र के लिए फिलहाल रोलआउट किया गया है। नए अपडेट में कंपनी इस फीचर को दूसरों के लिए भी शुरू कर देगी। कंपनी उन टेस्टर्स के लिए वर्जन संख्या 2.23.18.21 के साथ बीटा ऐप जारी कर रही है, जिन्होंने Google Play Store के माध्यम से इसके लिए साइनअप किया है।

यह वर्जन कथित तौर पर अधिक बीटा टेस्टर्स के लिए मल्टी-अकाउंट फीचर को सीडिंग कर रहा है क्योंकि पहले केवल चुनिंदा बीटा उपयोगकर्ता ही इस फीचर तक पहुंच सकते थे। अगले कुछ महीनों में सामान्य यूज़र की पहुंच में भी यह सुविधा आ सकती है। मल्टीएकाउंट फीचर की मदद से यूज़र एक ही डिवाइस पर एकाउंट को स्विच कर सकेंगे। सेटिंग पर यूजर को Add Account का विकल्प दिखेगा। फिलहाल, इसमें दो ही एकाउंट को चलाने की सुविधा मिलेगी। भविष्य में इसमें दो से अधिक एकाउंट जोड़ने की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा, एक अन्य सुविधा बीटा परीक्षकों के लिए उपलब्ध है। वह है WhatsApp प्रोफ़ाइल और सामान्य सेटिंग्स को देखने और एडिट करने के लिए नया Profile टैब।

ये पढ़ें: OnePlus Open के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की सारी लीक जानें यहां

बता दें कि WhatsApp एक के बाद एक करके नए फीचर लाता जा रहा है। कंपनी अब ज्यादा से ज्यादा अपडेट देकर इस मेसेजिंग ऐप को लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाना चाहता है। हाल ही में WhatsApp चैट लॉक फीचर रोल आउट किया गया। इसमें आप WhatsApp में अलग अलग जिन चैटों पर लॉक लगाना चाहते हैं, वो लगा सकते हैं। इसके अलावा, WhatsApp पर HD तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। साथ ही HD वीडियो भेजने के लिए भी परीक्षण चल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

Imageजल्द आने वाला है WhastApp में यह अहम फीचर; जाने कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

WhatsApp काफी समय से अपनी एप्लीकेशन को iOS, एंड्राइड और विंडो फ़ोनों के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपडेट पेश करते रहते है। WhatsApp ने अब यूजर के लिए चाट को और भी बेहतर करने के लिए स्टीकर फीचर को भी उपलब्ध करवाने की तैयारी आकर ली है। अभी यह फीचर …

Imageजल्द आने वाला है व्हाट्सएप्प में ये नया बदलाव कोई नहीं खोल पायेगा आपकी चैट

जब भी आप किसी मैसेंजर की बात करते है तो सबसे पहले WhatsApp Messenger का नाम ही सामने आता है। यह एप्लीकेशन पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय यूजर को भी काफी पसंद आती है जिसका सबूत है की 1.5 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर। पिछले अपडेट में जहाँ पर आपको स्टीकर के रूप में …

ImageXiaomi के छोटे फ्लैगशिप फोन पर नई जानकारी, 200MP कैमरा की चर्चा

चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक बार फिर Weibo पर नया लीक साझा किया है। इस बार जानकारी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर है। उनके मुताबिक, एक “अगली पीढ़ी का 6.3-इंच स्मॉल स्क्रीन फोन” इस समय टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि पोस्ट …

ImageNothing OS 4.0 रोलआउट शुरू: क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?

Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू …

Discuss

Be the first to leave a comment.