WhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • WhatsApp Web पर अब वन-टू-वन और ग्रुप, दोनों तरह की वॉइस और वीडियो कॉल हो सकेंगी।
  • कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है।
  • चार नए फीचर भी आए हैं। Call Transfer, Waiting Room, QuickHD और Noise Suppression।

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है।

कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर कोई समय-सीमा नहीं है और इनका कोई शुल्क नहीं है। ब्राउज़र से ही स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन और पूरी कॉल हिस्ट्री वाला Calls टैब भी मिलेगा। WhatsApp ने बताया है कि ये फीचर उन लोगों के लिए है जिनके ऑफिस या शेयर किए हुए कंप्यूटर पर ऐप डाउनलोड करने की मनाही रहती है।

फरवरी 2026 में ये फीचर पहले बीटा यूज़र्स के लिए आया था, जून में ग्रुप कॉल तक बढ़ा और अब सबके लिए रोलआउट हो गया है।

ये पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

WhatsApp Web Calling: लैपटॉप पर कॉल कैसे करें

  • सभी डिवाइसों पर WhatsApp अपडेट कर लें।
  • ब्राउज़र में web.whatsapp.com खोलें और फोन से QR कोड स्कैन करें।
  • ऊपर Calls टैब पर जाएं और कॉल शुरू करें।

चार नए फीचर

Call Transfer – चलती कॉल को फोन से लैपटॉप या लैपटॉप से फोन पर भेज सकते हैं। कॉल कटेगी नहीं और किसी को दोबारा जुड़ना नहीं पड़ेगा।

Waiting Room – ग्रुप कॉल का लिंक बनाते समय Require approval to join ऑन कर दें। फिर लोग सीधे कॉल में नहीं आ पाएंगे, पहले वेटिंग रूम में रुकेंगे और आपकी मंज़ूरी के बाद जुड़ेंगे।

QuickHD – कंपनी का दावा है कि वीडियो कॉल के पहले कुछ सेकंड में ही HD क्वॉलिटी मिल जाएगी।

Noise Suppression – ये आसपास का शोर कम करता है। इसे कॉल के दौरान सेटिंग से कभी भी बंद या चालू कर सकते हैं।

ये पढ़ें: क्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

कंपनी के अनुसार पाँचों फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहे हैं, इसलिए अपडेट के बाद भी न दिखें तो कुछ घंटे या एक-दो दिन इंतज़ार करना पड़ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products