फोन हर महीने लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन यूज़र्स का एक्साइटमेंट कहीं खो गया है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ सालों पहले तक, किसी भी स्मार्टफोन लॉन्च लॉन्च को लेकर लोग उत्साहित रहते थे। नया फोन आने वाला है, कुछ अलग देखने को मिलेगा, कोई ऐसा फीचर होगा जो लोगों को अपग्रेड करने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। कैलेंडर देखें तो लगता है जैसे हर महीने लगभग सभी ब्रांड कोई न कोई नया फोन लॉन्च कर रहे हैं, फिर भी यूज़र्स की प्रतिक्रिया पहले जैसी उत्साहभरी नहीं दिखती।

लॉन्च के दिन थोड़ी देर के लिए चर्चा ज़रूर होती है। स्पेसिफिकेशन, कीमत और ऑफर्स पर बात होती है, लेकिन ये चर्चा बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसा कोई फीचर सामने नहीं आता जो यूज़र्स को यह सोचने पर मजबूर करे कि “इस बार फोन बदलना ज़रूरी है।”

ये भी पढ़ें: Netflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

इसका एक बड़ा कारण स्मार्टफोन्स का प्रेडिक्टेबल हो जाना है। कैमरा थोड़ा बेहतर, चार्जिंग थोड़ी तेज़, डिजाइन में हल्का सा बदलाव, यही हर बार हो रहा है, लेकिन सरप्राइज़ नहीं मिल रहा। जब लगभग हर ब्रांड एक जैसी चीज़ें ऑफर कर रहा हो, तो उत्साह धीरे-धीरे तुलना में बदल जाती है।

ऑनलाइन रिएक्शंस भी यही कहानी बताते हैं। लॉन्च पोस्ट्स के नीचे “वाह” से ज़्यादा “पिछले साल जैसा ही है” या “कीमत ज़्यादा लग रही है” जैसे कमेंट्स दिखाई देते हैं। लोग अब स्मार्टफोन लॉन्च को सेलिब्रेट कम और एनालाइज़ या तुलना ज़्यादा करने लगे हैं।

यूज़र माइंडसेट में भी एक बड़ा बदलाव आया है। आज का स्मार्टफोन इतना भरोसेमंद हो गया है कि दो-तीन साल आराम से चल जाता है। जब मौजूदा फोन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में कोई बड़ी दिक्कत नहीं देता, तो सिर्फ नए मॉडल के लिए एक्साइटमेंट महसूस करना आसान नहीं होता।

इसके अलावा, ब्रांड्स लगातार ज़्यादा मॉडल और ज़्यादा वेरिएंट लॉन्च कर रहे हैं। विकल्प बढ़े हैं, लेकिन कई यूज़र्स के लिए यह एक्साइटमेंट की जगह कन्फ्यूज़न पैदा करता है। कौन-सा मॉडल लेना सही रहेगा, यही सोचते-सोचते नया फोन लेने का जोश भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: चार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

शायद यही वजह है कि आज स्मार्टफोन लॉन्च प्रभावशाली तो लगते हैं, लेकिन यादगार नहीं। फोन हर साल बेहतर हो रहे हैं, लेकिन यूज़र और डिवाइस के बीच जो भावनात्मक कड़ी पहले हुआ करती थी, वह धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। जब तक कोई ब्रांड सच में कुछ नया और अलग नहीं करता, तब तक हर नया लॉन्च बस एक और फोन ही लगेगा, कोई खास मौका नहीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.