Xiaomi 11T Pro को अभी खरीदिये 5,000 रूपए के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ख़ास बातें

  • Xiaomi 11T Pro में 5000mAh की बैटरी है और बॉक्स में 120W चार्जर साथ आएगा।
  • ये तीन स्टोरेज वैरिएंट में रिलीज़ हुआ है, जिनकी कीमत 38,999 रूपए से शुरू होती है।
  • फ़ोन की सेल आज दोपहर 2 बजे से Amazon.in, mi.com पर शुरू होगी।
  • Citibank कार्ड के साथ फ़ोन पर इंस्टेंट 5,000 रूपए का कैशबैक है।

Xiaomi 11T Pro को कंपनी ने आज भारतीय बाज़ार में पेश कर दिया है। Xiaomi की तरफ से ये इस साल का भारत में पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ‘Hyperphone’ के नाम से प्रमोट कर रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब लगभग 4 महीने बाद ये भारत में दाखिल हुआ है। फ़ोन में काफी हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जिनमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग, AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 888 चिपसेट, 108MP प्राइमरी कैमरा, तीनों कैमरों में HDR10+ सपोर्ट इत्यादि। इसकी सेल भी आज ही से शुरू हो रही है।

ये पढ़ें: भारत में Realme 9 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme 9i लॉन्च हुआ

Xiaomi 11T Pro की कीमतें और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB आये हैं। साथ ही Citi Bank के क्रेडिट / डेबिट कार्डों के साथ खरीदने पर आपको 5,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। फ़ोन की सेल आज यानि 19 जनवरी दोपहर 2 बजे से शुरू है। इसे आप Amazon.in और mi.com से खरीद सकते हैं।

  • 8GB RAM+128GB – 39,999 रूपए।
  • 8GB +256GB – 41,999 रूपए।
  • 12GB+256GB – 43,999 रूपए।
Xiaomi 11T Pro की सेल 19 जनवरी को 2 बजे शुरू होगी

Xiaomi 11T Pro स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11T Pro में ख़ास फ़ीचर हैं 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Harman Kardonn द्वारा ट्यून किये हुए ड्यूल स्पीकर। ये स्मार्टफोन Xiaomi 11i HyperCharge के बाद, भारत में 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है।

कंपनी का दावा है कि 0 से 100% तक इस फ़ोन की बैटरी भी मात्र 17 मिनट में चार्ज हो जाती है। साथ ही इसमें आपको फ्लैगशिप चिपसेट के साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले आएगी। इस फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आने वाली स्क्रीन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा भी है। इसके अलावा इसमें HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी है

फ़ोन Qualcomm के पिछले साल वाले Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करता है, जो 5nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके अलावा इसमें आपको Android 12 पर MIUI 12.5 इन्हैंस्ड एडिशन स्किन दी गयी है।

Xiaomi 11T Pro

कैमरा की बात करें तो, फ्रंट पर पंच-होल कटआउट 16MP का कैमरा आएगा। वहीँ रियर पैनल मॉड्यूल में तीन कैमरे हैं। इनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का टेलीमैक्रो सेंसर शामिल होगा। तीनों कैमरों में HDR10+ सपोर्ट है और साथ में अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 50 से ज़्यादा डायरेक्टर मोड भी हैं।

Xiaomi 11T Pro

ये पढ़ें: 30,000 से भी कम में लॉन्च हुआ लैपटॉप Infinix INBook X2, वर्क फ्रॉम होम के लिए बन सकता है अच्छा विकल्प

Xiaomi 11T Pro के अंदर आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए बॉक्स में आपको 120W का फ़ास्ट चार्जर मिलेगा। अन्य फीचरों में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि शामिल होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageXiaomi 11T Pro आज भारत में होने वाला है लॉन्च; लॉन्च से पहले जानें फ़ीचर और कीमतें

Xiaomi 11T Pro को कंपनी आज भारतीय बाज़ार में पेश करने वाली है। Xiaomi की तरफ से ये इस साल का भारत में पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ‘Hyperphone’ के नाम से प्रमोट कर रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब लगभग 4 महीने बाद …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.