Xiaomi 15 सीरीज आज होगी लॉन्च, अल्ट्रा वेरिएंट के ये फीचर जान दंग रह जाओगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi आज भारत में अपनी Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इसके पहले ये सीरीज MWC 2025 में पेश की जा चुकी है। सीरीज में Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 इन दो फोन को शामिल किया गया है। इस सीरीज की खास बात है, कि इसके अल्ट्रा वेरिएंट के बैक पैनल पर मैग्नेटिक लेंस लगाया जा सकता है, जिससे यूजर और भी बेहतर तस्वीरें क्लिक कर सकता है। लॉन्च से पहले ही फोन्स के सभी फीचर्स सामने आ चुके हैं, आगे जिन पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा 40,000 रूपये का धांसू डिस्काउंट, कीमत इतनी कम

Xiaomi 15 के फीचर्स और कीमत

इस फोन में 6.36 इंच का 1.5K OLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और HyperOS 2 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन 5,410mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्ज‍िंग को सपोर्ट कर सकता है।

कीमत की बात करें, तो इस फोन का 12GB/256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में लगभग 90,700 के आस पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 15 Ultra के फीचर और कीमत

बात करें, अल्ट्रा वेरिएंट की तो इसमें आपको 6.73 इंच का 2K माइक्रो कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। ये फोन भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और HyperOS 2 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो, और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का क्वाड कैमरा सेटअप नजर आ सकता है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 5,240mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्ज‍िंग को सपोर्ट कर सकता है।

इस फोन में आपको 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकता है। इसकी भारत में कीमत 1,36,100 रुपए के आस पास हो सकती है।

ये पढ़ें: Nothing 3a Pro को क्यों खरीदना चाहिए? और क्यों नहीं? जानें इन 6 कारणों से

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Exynos 2500: कंपनी ने चुपके से अपना 3nm चिपसेट लॉन्च किया, मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Qualcomm और Mediatek के बाद अब Samsung ने भी अपना 3nm प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसे Samsung Exynos 2500 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि ये ऑक्टाकोर नहीं बल्कि, Deca Core चिपसेट है। आगे Samsung Exynos 2500 स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का …

ImageXiaomi 15 CIVI जल्द लेगा भारत में एंट्री, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च की जानकारी आयी सामने

Xiaomi जल्द ही CIVI सीरीज में अपना नया मॉडल Xiaomi 15 CIVI शामिल करने वाला है। पहले इसे फोन से संबंधित कई लीक्स की जानकारी सामने आयी थी और अब इंडिया में Xiaomi 15 CIVI लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Jaat OTT …

ImageRedmi ने चुपके से लॉन्च कर दिया अपने इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना Redmi A4 5G 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने पहले इसका 4GB RAM वाला वेरिएंट पेश किया था, और अब इसके अपडग्रेडेड RAM वाले वर्जन को पेश किया गया है, इसकी खास बात है, कि इसे भी 10,000 रुपए से कम …

ImageXiaomi 15 Ultra 2 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, इसके बारे में हम क्या जानते हैं?

Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को 2 मार्च 2025 को MWC, Barcelona में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज का Xiaomi 15 Ultra वेरिएंट शानदार कैमरा फीचर्स के साथ उपलब्ध होगा, इसके इंडिया लॉन्च का पेज Amazon …

ImageXiaomi Pad 7 सीरीज 29 अक्टूबर को होगी लॉन्च, मिलेगा ये चिपसेट ऑप्शन

Xiaomi 15 सीरीज के बाद अब कंपनी ने Xiaomi Pad 7 सीरीज की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। इससे सम्बंधित एक बैनर इमेज भी सामने आयी है, जिसके अनुसार ये सीरीज 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे लॉन्च होगी। …

Discuss

Be the first to leave a comment.