Mi Note 10 हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 108MP कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने हाल ही में चीन और उसके बाद इंडियन मार्किट में अपने 64MP कैमरा फोन Redmi Note 8 Pro को लांच किया था जिसके बाद आज फिर एक बार कंपनी ने अपने पहले 108MP कैमरा सेंसर वाली Mi Note 10 को भी लांच कर दिया है। पहला फोन इसलिए क्योकि यह Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वरिएन्त है। फोन में आपको क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा, स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे हाई-एंड फीचर दिए गये है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Note 8 Pro रिव्यु

Mi Note 10 की कीमत

सबसे पहले बाद करते है शाओमी के पहले 108MP कैमरा फोन Mi Note 10 के बारे में:

यहाँ पर डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक, Aurora Green और Glacier White कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 549 यूरो, और 8GB + 256GB वरिएत्न की कीमत 649 यूरो रखी गयी है।

Mi Note 10 के फीचर

शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको पीछे की तरफ पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 20MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 12MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। कैमरा सेटअप यहाँ पर 10x हाइब्रिड ज़ूम, 5x ऑप्टिकल ज़ूम का भी सपोर्ट देता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा AI फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

सामने आपको 6.47-इंच की कर्व OLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है जिसके ऊपर डॉट नौच भी देखाई देता है। चिपसेट की जहाँ तक बात है इसमें स्नैपड्रैगन 730G ओक्टा-कोर चिपसेट 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है।

Xiaomi Mi Note 10 एंड्राइड पाई आधारित MIUI 11 पर रन करती हुई मिलती है जो जल्द ही एंड्राइड 10 पर अपग्रेड हो जाएगी। इसके अलावा यहाँ NFC सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Res रेडियो, LED लाइट जैसे फीचर भी देखने मिलते है। डिवाइस को पॉवर करने के लिए 5,260mAh की बड़ी बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Mi Note 10 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi Note 10
डिस्प्ले 6.39-इंच sAMOLED HD+, गोरिल्ला ग्लास 5
प्रोसेसर 2.2GHz ओक्टा-कोर SD730G, Adreno 616
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 64GB/128GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5,260mAh, 30W फ़ास्ट चार्जर
फ्रंट कैमरा 32MP, f/2.0
रियर कैमरा 108MP (f/1.9) +20MP (f/2.2) +12MP (f/2.4) +5MP + 2MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11

Related Articles

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImageMi CC9 Pro हुआ Mi Watch और Mi TV के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने हाल ही में चीन और उसके बाद इंडियन मार्किट में अपने 64MP कैमरा फोन Redmi Note 8 Pro को लांच किया था जिसके बाद आज फिर एक बार कंपनी ने अपने पहले 108MP कैमरा सेंसर वाली Mi CC9 Pro को भी लांच कर दिया है। फोन में आपको क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा, …

ImageXiaomi Mi 10T Lite हुआ स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने आज अपनी लेटेस्ट Mi 10T सीरीज को लांच कर दिया है जिसमे आपको Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite देखने को मिलते है। सीरीज का Mi 10T Lite स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट के साथ लांच किया गया पहला स्मार्टफोन है। साथ ही इसमें 120Hz डिस्प्ले आर क्वैड कैमरा भी दिया गया …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

ImageRedmi Note 10 5G हुआ Dimensity 700 चिपसेट और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंडियन मार्किट में कल Redmi Note 10 सीरीज को लांच करने के साथ-साथ शाओमी ने ग्लोबल मार्किट में Redmi Note 10 5G और Note 10S को भी लांच किया है। यहाँ आपको स्नैपड्रैगन चिपसेट की जगह मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है दोनों ही डिवाइसों के फीचर्स और प्राइस पर: …

Discuss

Be the first to leave a comment.