चार्ज होते हुए ब्लास्ट हुआ Xiaomi का ये फ़ोन, यूज़र ने ट्वीट करते हुए निकाला गुस्सा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऐसा लग रहा है कि Xiaomi की मुश्किलें ख़त्म ही नहीं हो रही हैं। भारत में ये पहली बार नहीं है, जब इस ब्रैंड का कोई फ़ोन फ़टने की खबर आयी है। साथ ही, कुछ ही दिन पहले DoT द्वारा भी Xiaomi को कस्टम ड्यूटी पूरी तरह न देने के लिए नोटिस भेजा गया है। और अब कंपनी का एक और स्मार्टफोन ब्लास्ट होने की खबर फिर ट्विटर पर शोर मचा रही है।

इस बार सौरभ मौर्या नाम के शख्स ने अपना ट्विटर हैंडल इस्तेमाल करते हुए बताया है कि उनका ये फ़ोन मात्र चार महीने पुराना है और चार्जिंग के दौरान ये फ़ोन बुरी तरह फट गया। उन्होंने लिखा है, “XiaomiIndia ये आपके लिए। ये डिवाइस केवल चार महीने पुराना है और चार्जिंग के समय ये पूरी तरह से जल गया। हम किसी भी ब्रैंड पर कैसे भरोसा कर सकते हैं ? अब दुनिया में स्मार्टफोन भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा लगता है कि हम हाथ में लाइव बम लेकर चल रहे हैं।” उनके ट्वीट को जले हुए स्मार्टफोन की तस्वीर के साथ आप नीचे देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi भारत में लेकर आया 15 मिनटों में फुल चार्ज होने वाला पहला फ़ोन; कीमतें करेंगी आपको हैरान

हालांकि यहां उन्होंने इस फ़ोन का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन ये देखने में ये Redmi Note 10 Pro जैसा लग रहा है। ये फ़ोन भारत में 2021 मार्च में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 732G 8nm चिपसेट, UFS 2.2 स्टोरेज, चार रियर कैमरा, 5020mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर हैं। इसकी कीमत 15,999 रूपए से शुरू होती है।

ये पढ़ें: Realme ने किये Snapdragon 8 Gen 1 और Snapdragon 888 के साथ साल के पहले फ्लैगशिप लॉन्च

कंपनी ने इस ट्वीट पर तेज़ी से ज़वाब देते हुए, यूज़र से उनकी डिटेल मांगी और आश्वासन भी दिया, कि उनके सभी डिवाइस काफी सारे क्वालिटी चेक से होकर गुज़रते हैं और इस मामले की भी जांच की जाएगी। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद उपयोगकर्ता का एक और ट्वीट सामने आया।

सौरभ मौर्या के दूसरे ट्वीट में उन्होंने बताया कि कंपनी ने उन्हें संपर्क किया और उनकी बातचीत भी हुई है। और अब ब्रैंड लगातार उन पर इस ट्वीट को डिलीट करने का दबाव बना रही है। अगर वो ट्वीट नहीं हटाते हैं, तो रिप्लेसमेंट भी नहीं हो पायेगी। इस ट्वीट को भी आप ऊपर देख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImagePOCO X3 Pro की बैटरी फ़टने की घटना सामने आयी, कंपनी ने जांच के बाद किया ये खुलासा

स्मार्टफोनों में जितनी तेज़ी से नयी टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, उतनी ही तेज़ी से रोज़ किसी फ़ोन के ब्लास्ट होने की या फटने की ख़बर भी सामने आ रही है। Samsung Galaxy Note 7 हो या हाल ही में सामने आया OnePlus का Nord 2, ये सभी ब्लास्ट का शिकार हो चुके हैं। …

ImageOppo Reno 2 हुआ ब्लास्ट, Twitter पर शिकायत करने पर Oppo ने दिया चौंकाने वाला ये जवाब तो यूज़र हुआ नाराज़

स्मार्टफोनों में बैटरी ब्लास्ट होने के किस्से अब आम हो चले हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आयी है, जिसमें बेंगलुरु के एक यूज़र के OPPO Reno2 फोन में ब्लास्ट हो गया। ये फ़ोन उस समय फटा जब वो युवक अपने फ़ोन पर WhatsApp ऐप इस्तेमाल कर रहा था। इस घटना से गुस्साए …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.