Xiaomi Redmi 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी की गयी आज पेश: साल के अंत तक होगा स्मार्टफोन भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

48MP कैमरा फोन को मॉडर्न ट्रेंड से एक कदम और आगे बढ़ते हुए Samsung के द्वारा पेश किये गये 64MP कैमरा सेंसर के लांच के बाद स्मार्टफोन मेकर ने 64MP कैमरा सेंसर के साथ अपने पहले स्मार्टफोन को बाज़ार में उपलब्ध करवाने के लिए अब एक होड़ लग गयी है। जहाँ पर Realme अपनी 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी को कल इंडिया में शो-केस करेगा जिसकी घोषणा भी उन्होंने सबसे पहले की लेकिन शाओमी ने अपने को एक नंबर आगे रखते हुए आज ही इंडिया में 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश कर दिया है और चीन में भी स्मार्टफोन को जल्द लांच करने का प्लान बनाया है।

मीडिया कांफ्रेंस में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने 64MP सेंसर फ़ोन की कुछ डिटेल्स भी बताई है। कंपनी ने यह सुनिश्चित किया कि इसमें हाल ही में लांच किये गये Samsung 64MP ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल किया जायेगा।

64MP GW1 सेंसर में क्या है ख़ास?

Samsung GW1 में 1/1.7″ सेंसर को 1.6-माइक्रो पिक्सेल के साथ दिया है जो ज्यादा लाइट कैप्चर करने में सक्षम है। यह ISOCELL प्लस टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो पिक्सेल-टू-पिक्सेल बैरियर स्ट्रक्चर को अपनाता है। सीधा कहे तो यह लाइट इन्तेर्फेरेंस को कम करता है जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन में सक्षम है। पिक्सेल साइज़, ISOCELL प्लस के फायदे के अलावा सैमसंग ने यहाँ क्वैड-PD का इस्तेमाल किया है जो पिक्सेल बिन्निंग के साथ  सेल को एक की तरह काउंट करके आपको 16MP की लो-लाइट इमेज आउटपुट देता है।

GW1 सेंसर के फीचर को बताते हुए Xiaomi ने इसके SmartISO फीचर के बारे में भी बात की है को ड्यूल कन्वर्शन गेन्स (DCG) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते है।मुख्य रूप से DCG ब्राइटनेस कम या ज्यादा होने पर ISO को खुद से थोडा चेंज करने एक अच्छा आउटपुट देता है।

अपकमिंग Redmi 64MP कैमरा फोन GW1 सेंसर के साथ 9248×6936 पिक्सेल साइज़ की इमेज को कैप्चर करने में सक्षम है। अगर इसकी 48MP से तुलना करे तो इसमें आपको 38% एक्स्ट्रा पिक्सेल मिलते है। इसके अलावा यह सेंसर रियल-टाइम हार्डवेयर-सपोर्ट HDR के भी अनुकूलित है।

यह भी पढ़िए: Samsung के अलावा साल 2019 के बेस्ट ड्यूल कर्व डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi 64MP कैमरा फोन होगा जल्द लांच?

64MP सेंसर के साथ रेड्मी का लेटेस्ट स्मार्टफोन इस साल के अंत तक चीन में लांच किया जा सकता है। Xiaomi India ने यह भी साफ़ कर दिया है की Redmi फोन में GW1 सेंसर का ही इस्तेमाल किया जायेगा जो इंडिया में भी हो सका तो साल के अंत तक देखा जा सकेगा। अगर कंपनी के पैटर्न को देखे तो उम्मीद कर सकते है की Redmi शायद से अपने Note 8 Pro में 64MP कैमरा को दे।

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageRealme ने अपने 64MP क्वैड-कैमरा को किया शोकेस: Realme 5 होगा पहला 64MP स्मार्टफोन?

Realme ने इंडिया में दिल्ली में एक इवेंट के तहत अपनी 64MP क्वैड-कैमरा टेक को पेश कर दिया है। इसके साथ कल Xiaomi ने भी अपने 64MP कैमरा टेक को पेश करने के साथ इसके इस साल के अंत में लांच करने की तरफ भी संकेत दिए है। Realme CEO ने दावा किया है की …

ImageXiaomi ला रही है 7 अगस्त को “फ्यूचर ऑफ़ इमेज टेक्नोलॉजी”: हो सकता है Redmi 64MP क्वैड कैमरा पेश

Realme के 64MP क्वैड कैमरा टेक्नोलॉजी को 8 अगस्त के दिन पेश करने की घोषणा के बाद, Xioami ने भी आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साफ़ कर दिया है की 7 अगस्त को कंपनी चाइना में ” Future of image Technology” इवेंट का आयोजन कर रही है जिसमे पिछले महीने टीज़ की गयी 64MP …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products