Xiaomi करेगी 22 फरवरी को अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi आगामी 22 फरवरी को इंडियन मार्किट में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट को लांच करने वाली है। उम्मीद है की लांच इवेंट में किफायती कीमत पर पोर्टेबल ऑडियो डिवाइसों को पेश किया जायेगा। टीज़र में नज़र आ रहे ग्राफिक्स इस बात का संकेत देता है कि शाओमी एक वायरलेस स्पीकर और वायरलेस इयरफ़ोन को लॉन्च कर सकती है। अभी के लिए लांच इवेंट की डेट के अलावा और कोई जानकरी शेयर नहीं की गयी है।

मनु कुमार जैन द्वारा की गयी ट्वीट के के साथ एक वीडियो भी शेयर की गयी है जिसमे लांच डेट और टाइम को कन्फर्म किया गया है। जैसा की ऊपर बताया गया है पोस्ट में प्रोडक्ट के नाम से जुडी कोई जानकारी नहीं मिलती है। ऑडियो डिवाइस होने का मतलब है की लांच इवेंट में कंपनी नए वायरलेस इयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर या TWS को लांच कर सकती है।

हालांकि अभी तक कुछ भी साफ नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi द्वारा पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किए Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) को आगामी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। ब्लूटूथ 5 सपोर्ट के साथ स्पीकर को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 रेटिंग प्राप्त है और यह मल्टी-ड्राइवर सेटअप के साथ आता है जो 16 वॉट साउंड आउटपुट प्रदान करता है। इयरफ़ोन पूरी तरह से नए या फिर मेड इन इंडिया मॉडल हो सकता है और ग्राफिक को देखने से ऐसा लगता है कि यह ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट हो सकते हैं।

हाल ही में Xiaomi ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि कंपनी मार्च में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को इंडिया के लिए लॉन्च करने वाली है लेकिन फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। रेडमी नोट 10 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi Note 10 और Note 10 Pro को उतारा जा सकता है।

Related Articles

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

ImageHuami Amazfit TWS इयरफ़ोन के साथ फ्यूचर हेल्थ प्रोडक्ट भी होगा CES 2020 में लांच

फिटनेस स्मार्टबैंड या स्मार्टवाच के सेगमेंट की काफी लोकप्रिय कंपनी Humai लगता है जल्द ही अपने लाइन-अप में कुछ आकर्षक ऑप्शन जोड़ने वाली है। कंपनी के द्वारा अगले इवेंट में ट्रू-वायरलेस इयरफोन के साथ हेल्थ केटेगरी के तहत कुछ नया और आकर्षक आइटम पेश किया जा सकता है। CES 2020 में Las Vegan में 7 …

ImageRealme फिटनेस बैंड होगा 5 मार्च को इंडिया में लांच: क्या स्मार्ट-स्पीकर या स्मार्टफोन भी होंगे लांच?

Realme ने कल इंडियन मार्किट में अपने पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G को लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 64MP कैमरा सेटअप के साथ 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसी लांच इवेंट में कंपनी ने यह भी साफ़ किया की Realme सिर्फ …

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.