Xiaomi ने Redmi K30 5G की डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट का किया टेस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi का पहला ड्यूल-मोड 5G स्मार्टफोन Redmi K30 5G आधिकारिक रूप से स्नैपड्रैगन 765 के साथ पेश किया गया पहला स्मार्टफोन है। आज Weibo पर कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट Lu Weibing ने एक विडियो पोस्ट की जिसमे Redmi K30 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले को 144Hz के रिफ्रेश रेट के लिए टेस्ट करते हुए दिखाया गया है।

लैब के बाहर यानि की सामान्य रूप से यह 6.67-इंच IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जो साफ़ तौर पर 60Hz या 90Hz डिस्प्ले से बेह्तर नज़र आती है।

आज OnePlus ने चीन में अपने स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट के तहत 2K @120Hz डिस्प्ले को पेश किया है। जिसके तुरंत बाद ही शाओमी की यह 144Hz डिस्प्ले विडियो सामने आई है। तो देखने पर यही कह सकते है की Xioami ने सीधे तौर पर यहाँ OnePlus को टक्कर देने के लिए ही यह कदम उठाया है।

हाई-रिफ्रेश रेट पर एनीमेशन और स्क्रॉलिंग काफी स्मूथ नज़र आते है जो यूजर एक्सपीरियंस को बहुत बेहतर कर देता है। अच्छा रिफ्रेश रेट गेमिंग में भी मदद करता है लेकिन अभी के लिए ज्यादातर 120fps रेट को ही सपोर्ट करते है।

निजी रूप से कहूँ तो हो सकता है की यह केवल Redmi K30 5G की डिस्प्ले को बेहतर दिखाने के लिए लैब में किया एक टेस्ट ही हो क्योकि ज्यादा रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले कलर में भी बदलाव देखने को मिल सकते है। अगर आप भी ऐसे ही टेस्ट करना चाहते है तो K20 Pro की डिस्प्ले भी 60Hz की जगह 75Hz पर इस्तेमाल की जा सकती है।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Image144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले साल 2020 के बेस्ट स्मार्टफोन

गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट काफी मायने रखता है। वैसे तो हाई रिफ्रेश रेट फीचर ज्यादातर PC-गेमिंग में इस्तेमाल होगा है लेकिन अब यह मोबाइल फ़ोनों का भी काफी जरूरी अवयव बन गया है। 90Hz रिफ्रेश रेट से आगे निकलते हुए कंपनी अब 120Hz पर काफी फोकस कर रही है। हाल ही …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.