Youtube Shorts पर आने वाले हैं Tiktok जैसे दिलचस्प फीचर – क्या Youtube दुनिया में पछाड़ेगा TikTok को?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TikTok शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड लेकर आया था, लेकिन भारत में बैन कर दिया गया और अभी US में भी उस पर प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे में Youtube इस चीज का फायदा उठाते हुए अपने Shorts प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने में लगा हुआ है। हाल ही में कंपनी ने क्रिएशन टूल के नए बैच की घोषणा भी की है, जिनमें कुछ TikTok वाले फीचर्स भी हो सकते हैं। आगे इन Youtube नए क्रिएशन टूल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कौन है मिड सेगमेंट में आपके लिए बेहतरीन फ़ोन?

Youtube नए क्रिएशन टूल्स की घोषणा

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से Youtube नए क्रिएशन टूल्स की जानकारी दी है, जिसके अनुसार कंपनी 5 क्रिएशन टूल्स को पेश कर सकती है। हालांकि सटीक लॉन्च टाइम लाइन की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन इन्हें इस बसंत पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आयी है, कि इसे Android और iOS दोनों के लिए किस प्रकार रोलआउट किया जाएगा।

शामिल हो सकते हैं TikTok वाले फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार Shorts प्लेटफॉर्म में हेडलाइनिंग अपडेट को शामिल किया जा सकता है, जो एक नए एडिटर के रूप में काम करेगा, और क्लिप्स में जूमिंग और स्नैपिंग टूल्स की सहायता से क्लिप टाइमिंग को बेहतर बनाएगा। कंपनी के अनुसार इस अपडेट के लिए यूजर्स द्वारा अनुरोध किया गया था। इसके अतिरिक्त, इसमें म्यूज़िक या टाइम्ड टेक्स्ट जोड़ा जा सकता है, और शॉर्ट को पोस्ट करने से पहले रियल टाइम में प्रिव्यू भी किया जा पाएगा।

दूसरे टूल की बात करें, तो इसकी सहायता से वीडियो को म्यूजिक के साथ ऑटोमेटिकली सिंक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो टेम्पलेट में भी सुधार किया जा सकता है, और अब किसी यूजर की टेम्पलेट को दोबारा अन्य यूजर द्वारा उपयोग करने पर उसके मूल निर्माता को श्रेय भी दिया जाएगा।

Youtube नए क्रिएशन टूल्स के तहत कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर नई स्टिकर्स फंक्शनैलिटी को भी शामिल करने वाली है। इसके बाद यूजर्स शॉर्ट्स में फोन की गैलरी से सीधे इमेज स्टिकर्स को डाल पाएंगे। इसके अतिरिक्त, एक जनरेटिव AI फीचर को भी शामिल किया जाएगा, जो प्रोंप्ट के माध्यम से स्टिकर्स बनाने में सहायता करेगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

OnePlus ने भारत में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। अब अंदेशा ये है कि कंपनी जल्द ही 15 सीरीज़ में एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन जोड़ सकती है, जो OnePlus 15s हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 13s का …

ImageReliance का CNAP फीचर क्या है और इससे यूज़र्स को क्या फायदा होगा?

अगर आपके फोन पर भी रोज़ अनजान नंबरों से कॉल आती हैं और आप झट से Truecaller खोलते हैं, तो अब राहत की खबर है। Reliance Jio ने भारत के कई सर्किल्स में CNAP (Caller Name Presentation) सर्विस शुरू कर दी है, जो कॉल करने वाले का असली और वेरीफाइड नाम सीधे आपकी फोन स्क्रीन …

ImageS25 Edge की भारत में ये होगी कीमत, क्या आप खरीदने वाले हैं ?

Samsung Galaxy S25 Edge को कंपनी ने आज विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है – इसकी स्लिम बॉडी (5.8mm)। इसके अलावा अन्य फीचर लगभग S25 Plus जैसे ही हैं। अब कंपनी ने भारत में इसकी कीमत (Galaxy S25 Edge India price) को लेकर भी घोषणा कर दी है, …

ImageYoutube पर इन यूजर्स को हो रही Playback Speed की समस्या, नहीं बदल पा रहें वीडियो की स्पीड

आप भी अपने एंड्रॉयड फोन में फिलहाल Youtube चला रहे हैं, तो आपको भी Youtube Playback Speed फीचर को लेकर काफी समस्या आ रही होगी। इस समस्या से परेशान होने वाले आप पहले यूजर नहीं है, दरअसल Youtube Playback Speed Issue कई Android यूजर्स के इसमें देखा गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से …

Imageक्या खत्म हो जाएगा TikTok और Youtube Shorts का खेल? OpenAI Sora 2 लेकर आया नया धमाका

OpenAI ने अपने सबसे एडवांस्ड AI video generation model Sora 2 के साथ ही एक नया सोशल मीडिया ऐप पेश किया है, जो साफ तौर पर TikTok और YouTube को चुनौती देता है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल अब पहले से कहीं ज्यादा realistic वीडियो, ऑडियो और डायलॉग जेनरेट कर सकता है, यहां …

Discuss

Be the first to leave a comment.