5G नेटवर्क की भारत में शुरुआत; जानें 5G रोलआउट के साथ क्या होगा बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में 5G नेटवर्क का कल यानि 1 अक्टूबर को ऑफिशियल लॉन्च है। ये लॉन्च इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के पहले ही दिन प्रगति मैदान में होगा और 5G रोलआउट का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करने वाले हैं। पिछले महीनों में ही सरकार ने लगभग 1.56 लाख करोड़ के 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की है, जिसमें सबसे ज़्यादा हिस्सा Jio ने लिया और उसके बाद Airtel और Vi ने सबसे ज़्यादा स्पेक्ट्रम खरीदें हैं। भारत में सबसे पहले मेट्रो सिटी निवासियों के लिए 5G सर्विस उपलब्ध होगी और उसके बाद धीरे धीरे पूरे देश में। आइये जानते हैं कि आने वाले 5G रोलआउट को लेकर क्या कुछ नया होगा।

ये पढ़ें: भारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

ख़बर तो ये है कि इस इवेंट में Airtel और Jio 5G नेटवर्क का रोलआउट ही शामिल होगा, जबकि Vi की तरफ से 5G सर्विस शायद कुछ समय के बाद आएगी। टेलीकॉम ऑपरेटरों का कहना है कि पूरे देश में 5G सर्विस 2023-2024 में उपलब्ध होगी। वैसे दिल्ली में इंदिरा गाँधी हवाई अड्डे पर आप अभी से 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ, कल के ऑफिशियल रोलआउट होने से पहले ही दिल्ली में Indira Gandhi International Airport (इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा) पूरी तरह से 5G रेडी है और और यहां यात्री 5G नेटवर्क का एक अनुभव ले सकते हैं।

5G रोलआउट

आसार हैं कि इस मौके पर 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री के अलावा Jio से मुकेश अम्बानी, Airtel से भर्ती मित्तल भी वहीँ मौजूद होंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री व अन्य कुछ प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में ये कार्य पूरा होगा।

5G सर्विस में सबसे महत्वपूर्ण रोल यहां Jio का हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने कहा है कि दिवाली के आस-पास से ही मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में 5G सर्विस लोगों तक पहुंचेगी। साथ ही ये वो कंपनी भी है, जिसने आधे से ज़्यादा स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान खरीदें हैं। Jio अपने इस 5G रोलआउट प्रोजेक्ट में और भी 2 लाख करोड़ का निवेश करने की तैयारी में हैं।

Airtel का उद्देश्य भी कुछ Jio जैसा ही है और ये भी मेट्रो सिटीज़ में ही पहले 5G सर्विस देंगे, उसके बाद 2023-24 में ये पूरे देश में आएगी। इस कंपनी ने नीलामी के दौरान 19867.8MHz स्पेक्ट्रम अपने नाम किये हैं, जिनमें 900MHz, 1800MHz, 2100MHz, 3300MHz, और 26GHz की फ्रेक्वेंसी शामिल हैं।

अब अगर रिचार्ज की बात करें तो, आसार यही हैं कि 5G डाटा के साथ रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं, हालांकि ये शुरू में बहुत ज़्यादा महंगे नहीं होंगे। लेकिन लोगों के 5G डाटा के कुछ समय के अनुभव के बाद इनकी कीमतें बढ़ना संभव है। अब इस इवेंट में बस कुछ ही घंटे बाकी है, देखना ये है कि ये कम्पनियां कल 5G रोलआउट के बाद क्या नयी घोषणाएं करती हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Imageभारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

भारत में 5G नेटवर्क का इंतज़ार अब सभी को है। मोबाइल कंपनियां जिन्होंने पिछले साल से ही भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने शुरू कर दिए थे, उन सभी पर अब भारत में वास्तव में यूज़र 5G की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी (auction) …

Imageवो घड़ी आ गयी ! भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगा 5G नेटवर्क

ये तो हम सभी जानते हैं कि भारत में 5G ऑक्शन (नीलामी) का आगाज़ हो चुका है। बड़े-बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे Jio, Airtel, Vi, ने भी अब 5G रोलआउट की तैयारी शुरू कर दी है। आसार हैं कि अगले महीने से ही कुछ शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये पूरे …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.