वो घड़ी आ गयी ! भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगा 5G नेटवर्क

भारत में पहले चरण में इन 13 शहरों में शुरू होगा 5G नेटवर्क, क्या आपका शहर भी इनमें शामिल है ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ये तो हम सभी जानते हैं कि भारत में 5G ऑक्शन (नीलामी) का आगाज़ हो चुका है। बड़े-बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे Jio, Airtel, Vi, ने भी अब 5G रोलआउट की तैयारी शुरू कर दी है। आसार हैं कि अगले महीने से ही कुछ शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये पूरे देश में विकसित होगा। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पुष्टि की थी कि भारत में 5G नेटवर्क इस साल के अंत से पहले ही उपलब्ध होगा। अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress- IMC) के दौरान ही 5G की पहल होगी।

ये पढ़ें: 2022 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

दरअसल, Hindu BusinessLine द्वारा ये खबर आयी है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ही IMC के दौरान 5G सर्विस का उदघाटन किया जायेगा। हालांकि सरकार या किसी टेलीकॉम कंपनी द्वारा इसकी कोई भी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी है।

IMC 2022 में हो सकता है 5G सर्विस का उदघाटन

भारत में IMC 29 सितम्बर 2022 को शुरू होने वाला है और दूरसंचार मंत्री भी पहले कह चुके हैं कि भारत में 5G अक्टूबर 2022 के आस-पास से शुरू होगा। इन्हीं दोनों चीज़ों के अनुसार काफी हद तक आसार यही हैं कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री द्वारा ही 5G सर्विस के लॉन्च की घोषणा की जाए।

Best-5G-Phones-Under-15000

भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी लगभग 1.5 लाख करोड़ रूपए में हुई है, जिसमें सबसे अधिक हिस्सा ज़ाहिर है कि Jio, Vi और Airtel का है। Airtel ने भी ये घोषणा कर दी है कि अगस्त 2022 के अंत से ही वो 5G नेटवर्क को डालना शुरू कर देंगे। वहीँ Reliance Jio भी इसकी शुरुआत 15 अगस्त से कर सकता है।

ये पढ़ें: 15,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगा 5G नेटवर्क

5G सर्विस को सुचारु रूप से चालू करने के लिए ये टेलीकॉम कंपनियां बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड जैसे Samsung, Nokia, इत्यादि से साझेदारी भी कर रही हैं। अब ये कहना गलत नहीं है कि 5G नेटवर्क भारत में इस साल के अंत तक कई बड़े शहरों में पहुंचेगा और सबसे पहले चरण में 5G नेटवर्क 13 शहरों में उपलब्ध कराया जायेगा, जिनमें बेंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जामनगर, चेन्नई और पुणे शामिल होंगे।

बाकी के शहरों में भी 5G नेटवर्क जल्दी ही शुरू किया जायेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Imageभारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

भारत में 5G नेटवर्क का इंतज़ार अब सभी को है। मोबाइल कंपनियां जिन्होंने पिछले साल से ही भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने शुरू कर दिए थे, उन सभी पर अब भारत में वास्तव में यूज़र 5G की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी (auction) …

Image5G नेटवर्क की भारत में शुरुआत; जानें 5G रोलआउट के साथ क्या होगा बदलाव

भारत में 5G नेटवर्क का कल यानि 1 अक्टूबर को ऑफिशियल लॉन्च है। ये लॉन्च इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के पहले ही दिन प्रगति मैदान में होगा और 5G रोलआउट का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करने वाले हैं। पिछले महीनों में ही सरकार ने लगभग 1.56 लाख करोड़ के 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.