Aadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार में मोबाइल नंबर लिंक है भी या नहीं।

अगर आपको भी ज़रा-सी भी शंका है, तो ये तरीका आपके लिए है।

ये भी पढ़ें: खेती में अब AI बोलेगा – सरकार ला रही है Bharat-VISTAAR, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Aadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं – ऐसे करें चेक

Aadhaar-mobile link status चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है।

UIDAI की वेबसाइट से (सबसे आसान)

  1. अपने फोन या लैपटॉप में UIDAI की myAadhaar सेवा खोलें
  2. Verify Aadhaar Number” या “Check Aadhaar Status” विकल्प चुनें
  3. अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालें
  4. स्क्रीन पर OTP भेजने का विकल्प आएगा

अगर OTP आपके फोन पर आ जाता है, तो साफ है कि आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है। अगर OTP नहीं आता, तो मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पुराना नंबर जुड़ा हुआ है।

बिना इंटरनेट – टोल फ्री नंबर से

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप चेक कर सकते हैं:

  • 1947 (UIDAI टोल-फ्री नंबर) पर कॉल करें
  • भाषा चुनें
  • Aadhaar नंबर डालें
  • सिस्टम आपको बताएगा कि मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं

मोबाइल नंबर लिंक क्यों जरूरी है?

  • Aadhaar अपडेट के लिए
  • बैंक और PAN वेरिफिकेशन के लिए
  • सरकारी स्कीम (PM Kisan, subsidy, pension) इत्यादि के लिए
  • नया SIM या KYC के लिए
  • नया Aadhaar App (Selective Sharing, Face Auth) सेटअप या इस्तेमाल करने के लिए

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ये सारी सुविधाएं रुक सकती हैं।

ये पढ़ें: Blue Aadhaar को लेकर नया नियम! बच्चे का आधार नहीं अपडेट किया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?

  • नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाएं
  • मोबाइल नंबर अपडेट कराएं
  • यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित और अधिकृत है
  • कुछ जगहों पर मामूली शुल्क लिया जा सकता है

नोट: बहुत लोग ये गलती करते हैं कि सोच बैठते हैं – OTP न आने का मतलब नेटवर्क की कोई समस्या है, जबकि असल में हम ध्यान नहीं देते कि हमने कब से आधार में मोबाइल नंबर कौन सा है, वो चेक ही नहीं किया है। Aadhaar में पुराना या गलत मोबाइल नंबर लिंक होता है। हर 6 – 12 महीने में एक बार स्टेटस चेक करना सही रहता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.