AC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है।

ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है – AC किराए पर लेना।

कम पैसे में काम चल जाता है, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस का झंझट भी कम होता है, और ज़रूरत खत्म होते ही वापस कर सकते हैं। लेकिन यहीं पर ज़्यादातर लोग जल्दी में फैसला लेकर गलती कर बैठते हैं और पूरी गर्मी परेशान रहते हैं। अगर आप ये गलतियां नहीं करना चाहते, तो ये लेख आपके लिए ही है।

AC

कहां से ले सकते हैं AC किराए पर?

आजकल कई प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप आसानी से AC किराए पर ले सकते हैं:

  • RentoMojo – बड़े शहरों में प्रचलित, ₹1200–₹2500/महीना के आसपास प्लान
  • Furlenco – थोड़ा महंगा पड़ सकता है, इंस्टॉलेशन अलग से चार्ज हो सकता है
  • FairRent – कम बजट वालों के लिए, ₹900 के आसपास से विकल्प शुरू

ध्यान रखें: हर प्लेटफॉर्म की पॉलिसी, डिपॉज़िट और चार्ज अलग होते हैं, इसलिए पहले चेक करना ज़रूरी है।

लेकिन ये गलतियाँ कर दीं तो फायदा नहीं, नुकसान होगा

AC किराए पर लेना आसान है, लेकिन सही तरीके से लेना ज़रूरी है। कुछ छोटी गलतियाँ बाद में बड़ी परेशानी बन जाती हैं।

सबसे आम गलती है सिर्फ सस्ता देखकर AC ले लेना। सस्ता विकल्प अक्सर पुराना या ठीक से सर्विस न किया हुआ होता है, जिससे ठंडक कम मिलती है और बिजली का बिल बढ़ जाता है।

दूसरी बड़ी गलती है बिना चेक किए AC घर मंगवा लेना। अगर उसमें गैस कम हुई या कूलिंग सही नहीं हुई, तो आपको तुरंत पता नहीं चलेगा, लेकिन बाद में वही सबसे बड़ी परेशानी बनेगा।

कमरे के हिसाब से सही AC न चुनना भी नुकसान कराता है। छोटा AC बड़े कमरे में काफी संघर्ष करेगा और बड़ा AC छोटे कमरे में बेवजह ज़्यादा बिजली खाएगा।

कई लोग पुराने AC ले लेते हैं क्योंकि किराया कम होता है, लेकिन वही AC सबसे ज़्यादा बिल बढ़ाता है और बीच गर्मी में खराब होने का खतरा भी रहता है।

और सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब AC खराब हो जाए और पहले से साफ न हो कि रिपेयर कौन कराएगा। ऐसे में बहस शुरू हो जाती है और आपको ही खर्च उठाना पड़ सकता है।

AC

कब किराए पर AC लेना सही फैसला है?

अगर आप कुछ महीनों के लिए शहर में हैं, बार-बार शिफ्टिंग करते हैं या आपका बजट कम है, तो AC किराए पर लेना समझदारी है।

लेकिन अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह रहने वाले हैं, तो बार-बार किराया देने से बेहतर एक बार खरीदना हो सकता है।

निष्कर्ष

AC किराए पर लेना आज के समय में आसान और practical option बन चुका है। लेकिन सही फायदा तभी मिलेगा, जब आप जल्दी में नहीं, समझदारी से फैसला लेंगे। वरना जो AC राहत के लिए लिया था, वही पूरी गर्मी सिरदर्द बन सकता है। पैसे भी जाएँगे और गर्मी भी पड़ेगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

Nord CE लाइनअप आमतौर पर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के बीच संतुलन बनाने पर फोकस करता आया है, और इसकी कीमतें भी मुख्य Nord सीरीज़ से थोड़ी कम रखी जाती हैं। Nord CE5 ने यह फॉर्मूला काफी हद तक सही निभाया था, उसमें एक बेहतर और सक्षम Dimensity चिपसेट, ठीक-ठाक कैमरे और उम्मीद से …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.