अब आपके कुत्ते या बिल्ली खुद बताएँगे उन्हें क्या चाहिए? ये नया गैजेट समझायेगा जानवरों की भाषा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पालतू जानवरों से बात करने की कोशिश लगभग हर उस व्यक्ति की इच्छा है, जिसने कोई पेट रखा हुआ है या जिसे जानवरों से बेहद प्यार है। कोई अपने पालतू कुत्ते की आंखों से उसकी ज़रूरत समझने की कोशिश करता है, तो कोई बिल्ली की म्याऊं सुनकर अंदाज़ा लगाता है कि उसे खाना चाहिए या ध्यान। लेकिन अगर आपका पालतू जानवर सच में अपनी ज़रुरत को आप ही की भाषा में बता सके कि वह क्या चाहता है, तो?

एक चीनी स्टार्टअप PettiChat ने ऐसा ही AI आधारित स्मार्ट कॉलर (AI Collar) बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह कॉलर आपके डॉग की भौंक, कैट की म्याऊं और उनकी हरकतों को समझकर उन्हें अंग्रेज़ी वाक्यों में बदल सकता है। आसान शब्दों में कहें, तो यह डिवाइस आपके पालतू जानवर की “बात” आपके फोन पर लिखकर भेजने की कोशिश करेगा।

कैसे काम करता है यह AI कॉलर?

PettiChat का यह AI Collar करीब 27 ग्राम वज़न का है। इसमें माइक्रोफोन और मोशन सेंसर दिए गए हैं। यह सिर्फ आवाज़ नहीं सुनता, बल्कि पेट की हरकतों को भी साथ में पढ़ता है। इसके बाद यह डेटा AI सिस्टम के पास जाता है, जिसे कंपनी के अनुसार 10 लाख से ज़्यादा पेट रिकॉर्डिंग्स पर ट्रेन किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम आवाज़ और मूवमेंट को मिलाकर सिर्फ एक सेकंड में आपके फोन पर पूरा वाक्य भेज सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका डॉग भौंक रहा है और बेचैन होकर घूम रहा है, तो ऐप पर “मुझे भूख लगी है” या “मैं बाहर जाना चाहता हूं” जैसा संदेश आयेगा।

क्या सच में जानवरों की भाषा समझ पाएगा AI Collar?

यही सबसे बड़ा सवाल है। कंपनी इसे काफी सटीक बताती है, लेकिन अभी किसी स्वतंत्र संस्था ने इस AI Collar की जांच नहीं की है। इसलिए इसे पूरी तरह वैज्ञानिक अनुवाद मानने से पहले थोड़ा इंतज़ार करना बेहतर होगा। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर उत्साहित हैं, लेकिन कई लोग इसकी सटीकता पर सवाल उठा रहे हैं।

PettiChat का कहना है कि इस कॉलर को लॉन्च से पहले ही 10,000 से ज़्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। इसकी कीमत 799 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹11,000 होती है। यह डिवाइस 30 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन फिलहाल इसे भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Discuss

Be the first to leave a comment.