Ai+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Ai+ Pulse 2 FE ₹9,999 की कीमत पर सिर्फ 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है।
  • इसमें Helio G81 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गयी है।
  • इसकी सेल 7 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी।

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत पर 6,000mAh बैटरी के साथ आया था।

यानी FE होकर भी ये फोन महंगा है और इसमें आपको 1,000mAh छोटी बैटरी मिलती है। हालांकि इस बीच मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने लगभग हर कंपनी के फोनों को महंगा किया है, और खुद Pulse 2 भी आज Amazon पर ₹10,149 में बिक रहा है।

इसके अलावा इसमें आपको 6.67-इंच की 120Hz स्क्रीन, 50MP रियर कैमरा और IP64 रेटिंग भी दी गई है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

कीमत और सेल

ये फोन काले (Black), नीले (Blue), हरे (Green) और बैंगनी (Purple) रंगों में आया है और आप इसे 7 अक्टूबर की रात 11:59 बजे से Flipkart से खरीद सकते हैं।

  • Ai+ Pulse 2 FE (4GB + 64GB): ₹9,999
  • Pulse 2 की लॉन्च कीमत (4GB + 64GB): ₹7,499
  • Pulse 2 की मौजूदा कीमत (4GB + 64GB): ₹10,149 (Amazon)

Pulse 2 FE में अलग क्या है

Pulse 2 FE में कंपनी ने Unisoc T7250 की जगह MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया है। वहीँ स्क्रीन 6.75-इंच से घटकर 6.67-इंच की रह गयी है, हालांकि रिफ्रेश रेट 120Hz ही है।

लेकिन 10,000 के फोन में भी कंपनी आपको 64GB स्टोरेज वाला एक ही वैरिएंट दे रही है, जो निराशाजनक है। वहीँ Pulse 2 में 128GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है।

Ai+ Pulse 2 FE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनAi+ Pulse 2 FE
डिस्प्ले6.67-इंच HD+ IPS, 120Hz
प्रोसेसरMediaTek Helio G81 (ऑक्टा-कोर)
रैम और स्टोरेज4GB + 64GB, microSD से 1TB तक
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5,000mAh, 18W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16, NxtQuantum OS
मज़बूतीIP64 रेटिंग
नेटवर्क4G
अन्यसाइड फिंगरप्रिंट सेंसर

ये पढ़ें: Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products