Airtel दे रहा है पोस्टपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एयरटेल ने अगस्त में घोषणा की थी कि कंपनी चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स पर ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स का ऑफर देगी। हालांकि कंपनी ने इन प्लान्स के कीमत की घोषणा नहीं की थी। कुछ हफ्ते पहले, एयरटेल ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की थी। पार्टनरशिप के तहत, एयरटेल ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूजर्स को बिना किसी शुल्क के 1500 रुपये का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एयरटेल ने अब इस ऑफर को पोस्टपेड यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है।

Netflix का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन यूजर्स “मायएयरटेल” एप पर जाकर ले सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को 499 रुपये वाले प्लान या फिर इससे अधिक की कीमत वाले प्लान्स पर Netflix का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा 649, 799, 1199, 1599 और 1999 रुपये वाले प्लान्स पर भी इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। तो चलिए जानते है की आप इस ऑफर का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है?

एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन पर पाए 3 महीने फ्री Netflix

  • इसके लिए सबसे पहले जाये My Airtel एप्लीकेशन पर और वह सबसे ऊपर दिए ‘Airtel Thanx’ बैनर पर क्लिक करे।
  • अब आपको एयरटेल द्वारा पेश किये गये Netflix Gift का टैब दिखेगा। जहाँ उसकी कीमत 1500 रुपए और सीमा 3 महीने लिखी हुई दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको इस ऑफर को क्लेम करना होगा।

  • इसके बाद आपको अगर नए यूजर है तो Netflix पर अकाउंट बना कर लोग-इन करना होगा और अगर आप पहले से ही Netflix यूजर है तो आपके अकाउंट में 1500 रुपए क्रेडिट हो जायेंगे जिनका आप अपनी वर्तमान प्लान के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है।

नोट: इस ऑफर के तहत ग्राहकों को तीन महीनों के लिए 500 रुपये वाला बेस नेटफ्लिक्स प्लान का ऐक्सेस मिलेगा। इसमें केवल सिंगल-स्क्रीन इस्तेमाल की अनुमति और केवल SD क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग मिलेगी।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageकैसे पाएँ फ्री में Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन; जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग के शौक़ीन है तो आप निश्चित रूप से Amazon Prime या Netflix का उपयोग करते होंगे। यदि आप सामान्य रूप से Netflix की सदस्यता लेते है तो आपको न्यूनतम 500 रुपए प्रति माह खर्च करने पड़ते है और Amazon Prime अब सिर्फ 129 रुपए प्रति माह पर भी उपलब्ध है। …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.